फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur elderly murder case reveal by police Elder daughter-in-law and her daughters killed by brick

बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: गाजीपुर में बड़ी बहू ने बेटियों संग मिलकर दिया अंजाम, एसपी ने हत्याकांड का पर्दाफाश किया

Wed, 04 Aug 2021 06:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 04 Aug 2021 06:31 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि बड़ी बहू ने पुत्रियों के साथ मिलकर ससुर की हत्या की थी। आरोपियों ने पैतृक संपत्ति को लेकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Ghazipur elderly murder case reveal by police Elder daughter-in-law and her daughters killed by brick
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पिछले महीने एक बुजुर्ग की हुई हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की बड़ी बहू और दो पोतियों को हिरासत में ले लिया है। एसपी ने बताया कि उन्होंने बुजुर्ग की हत्या पैतृक संपत्ति के लिए की थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट के टुकड़े भी बरामद कर लिए। बुधवार को पुलिस ने इन्हें दबिश देकर घर से धर दबोचा। हत्याकांड का खुलासा पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान किया।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि 16 जुलाई को गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के रामपुर मांझा गांव में राममूरत राम अपने मकान के बाहर सो रहे थे। सुबह उनका शव चारपाई पर खून से लथपथ बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन


वहीं, मृतक के छोटे पुत्र कन्हैया राम ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। स्थानीय पुलिस टीम एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी के नेतृत्व में छानबीन करने के साथ हत्याकांड का खुलास करने में जुटी थी। विवेचना के दौरान पैतृक संपत्ति के बंटवारे को बड़ी बहू लालसा देवी द्वारा अपनी दोनों पुत्रियों कृष्णा एवं राखी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना और पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद घर पर दबिश देकर आरोपी लालसा और उसकी दोनों पुत्रियों को धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घर के बंटवारे के दौरान ससुर राममूरत राम द्वारा घर में हिस्सा नहीं दिया गया था। बार-बार कहने पर गाली-गलौज की जाती थी।

इस पर लालसा ने अपनी दोनों पुत्रियों के साथ मिलकर ससुर राममूरत राम की ईंट से सिर और मुंह पर वारकर हत्या कर दी थी। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed