फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur community raised objections Shiv-Charcha 500 people from both sides faced off

Ghazipur News: शिवचर्चा पर एक समुदाय ने जताई आपत्ति, दोनों पक्षों से 500 लोग आमने-सामने; पहुंचे अफसर

Fri, 26 Jun 2026 09:28 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 26 Jun 2026 09:28 PM IST
सार

गाजीपुर के कासिमाबाद क्षेत्र के विशुनपुर गांव में कर्बला के पास हो रही शिवचर्चा पर एक समुदाय ने आपत्ति जताई, जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने समझाकर मामला शांत कराया। कार्यक्रम निर्धारित समय तक समाप्त कराया गया और एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन
Ghazipur community raised objections Shiv-Charcha 500 people from both sides faced off
इसी स्थान पर होती है शिव चर्चा। - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह 11 सोनहार बाबा के स्थान पर हो रहे शिवचर्चा पर एक समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताया। कहा कि सामने 25 मीटर की दूरी पर कर्बला है। इसमें मामले में एक समुदाय से करीब 300 तो दूसरे से करीब 200 लोग आमने- सामने आ गए।

विज्ञापन




जानकारी होने पर कासिमाबाद एसडीएम लोकेश कुमार व सीओ अनुभव राजर्षि पहुंचे। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामला तीन बजे तक शांत कराया। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से दो उपनिरीक्षक व पुलिस टीम तैनात कर दी। 
विज्ञापन


एसडीएम लोकेश कुमार ने बताया कि एक समुदाय के लोगों ने सूचना देते हुए आपत्ति जताई कि कर्बला के सामने 25 मीटर की दूरी पर शिवचर्चा व पूजा पाठ किया जा रहा है। इसकी जानकारी होते ही पुलिस व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रंजित चौहान ने बताया कि विशुनपुर गांव और शहबाजपुर चौहान बस्ती के लोग जब कोई नया काम होता है तो सोनहार बाबा के यहां पूजा-पाठ करते हैं। शादी-विवाह होने पर कंकन छुड़ाने, शिवचर्चा व दंगल होता है। इधर, सदर सरफराज व मफूज ने बताया कि यहां कर्बला, इमामबाड़ा और कब्रिस्तान है। 

सदर सरफराज ने कहा कि कर्बला के सामने जो भूमि कब्रिस्तान का है। वहीं, रंजित चौहान ने बताया कि भूमि नवीन परती में हैं। यहां पूर्वजों द्वारा भी नागपंचमी पर पूजा पाठ, दंगल और अन्य कार्यक्रम बाबा के यहां होता है। 

इधर, अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद शिवचर्चा समाप्त कराने के लिए तीन बजे तक समय दिया। आरती के बाद कार्यक्रम समाप्त हो गया। अधिकारियों ने कहा कि अगर आपत्ति है तो तहसील में आकर प्रार्थना-पत्र दें, जिसके बाद जांच व पैमाईश कराकर समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।

समझा- बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है। शिकायत पत्र तहसील में दें, जिससे टीम बनाकर पूरे मामले की छानबीन कराने के साथ पैमाईश कराकर समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा। - लोकेश कुमार, एसडीएम कासिमाबाद 

शिवचर्चा पर एक समुदाय ने आपत्ति जताई थी। दोनों पक्षों को समझा- बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है। मौके पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। - अनुभव राजर्षि, सीओ कासिमाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed