फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur bus fire painful story of bride now cursing herself due to accident

गाजीपुर बस अग्निकांड: शादी के हजारों अरमान सजाए बस में सवार होकर निकली थी दुल्हन, अब खुद को कोस रही

Wed, 13 Mar 2024 07:02 PM IST
प्रगति चंद प्रगति चंद, न्यूज डेस्क वाराणसी।
प्रगति चंद, न्यूज डेस्क वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 13 Mar 2024 07:02 PM IST
सार

Ghazipur Bus Fire News: मऊ से गाजीपुर जा रही बरातियों की बस में आग लगने से पांच लोगों की मौत की घटना को लेकर हर कोई दुखी है। वहीं हादसे में घायल लोगों का इलाज अभी चल रहा है। 

विज्ञापन
Ghazipur bus fire painful story of bride now cursing herself due to accident
Ghazipur bus fire news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बस में आग लगने की घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया है। मृतकों के घर में चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों की भी आंखें भर आ रहीं। इस घटना में पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। किसी के सिर से मां का साया उठा तो किसी के पिता की परछाई चली गई। 

विज्ञापन


हादसा उस वक्त हुआ था जब एक लड़की की शादी कराने के लिए पूरा परिवार व रिश्तेदार बस में सवार होकर मंदिर जा रहे थे। ऐसे में घटना के बाद किसी तरह दुल्हन का सिंदूरदान कर शादी पूरी हुई लेकिन उसके अरमान धरे के धरे रह गए।  

विज्ञापन

सपने में भी नहीं सोचा था ऐसे होगी शादी

इस हादसे में कई लोग बस से कूदकर या करंट के झटके से गिरने के बाद बच गए। इनमें दस लोग झुलस गए, इनकी नजरों में घटना के तीसरे दिन भी खौफ नजर आया। इनमें दुल्हन खुशबू भी शामिल थी, जो शादी को लेकर काफी खुश थी। वह अपनी मां कुंती सहित आसपास के लोगों व रिश्तेदारों के साथ बस में सवार होकर शादी के लिए महाहर धाम के लिए रवाना हुई थी। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसके दांपत्य जीवन के शुरूआत में ही उसे ऐसा मंजर देखने को मिलेगा। 

खुद कोस रही दुल्हन
हादसे के बाद वह मऊ में परिवार के लोगों के साथ आग से झुलसे लोगों को देखने अस्पताल भी पहुंची। खुशबू के देवर अमरजीत बताते हैं कि वह हादसे के बाद से दुखी और परेशान सी है। परिवार के लोग उसे साहस और सांत्वना दे रहे हैं, लेकिन वह खुद को कोस रही है। 

खूशबू बताती हैं कि हादसे के समय वह भी बस में ही थी। उस समय गड्ढे में बस फंसने और चिंगारी लगते ही मां कुंती ने उसे धक्का दे दिया था, इसके बाद वह कूद गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed