Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Ghazipur News
›
Ghazipur: BJP leader's nephew dies in road accident, accident caused by unidentified vehicle hit on forelane
{"_id":"611d47cb8ebc3e79c6093126","slug":"ghazipur-bjp-leader-s-nephew-dies-in-road-accident-accident-caused-by-unidentified-vehicle-hit-on-forelane-ghazipur-news-vns6067019178","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुरः भाजपा नेता के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, फोरलेन पर अज्ञात वाहन के धक्के से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुरः भाजपा नेता के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, फोरलेन पर अज्ञात वाहन के धक्के से हुआ हादसा
शहर कोतवाली के सेमरा चक फैज गांव में रोती बिलखती मृतक की माँ उषा देवी। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के सेमरा चक फैज गांव के पास फोरलेन पर मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भाजपा नेता के भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सेेमरा चक फैज गांव निवासी भाजपा सदर मंडल पश्चिमी अध्यक्ष गोपाल राय के भतीजे राकेश राय (35) फोरलेन के पास स्थित अपने खेत में गए थे। वहां से घर लौट रहे थे। इसी बीच फोरलेन पर सेमरा चक फैज गांव के मोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राकेश राय के सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। दुघर्टना के बाद पत्नी रंजना और दो बच्चों के बिलखने से माहौल गमगीन था। मृतक के छोटे भाई हरेंद्र राय ने अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।