फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Get information about the bodies being burnt at the ghat

घाट पर जलाए जा रहे शवों के बारे में जानकारी हासिल की

Fri, 14 May 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Get information about the bodies being burnt at the ghat
सुहवल (गाजीपुर)। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजधारी चौरसिया ने शुक्रवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर गंगा किनारे स्थित अघोरेश्वर विभूति स्थल (महाश्मशान घाट) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर जलाए जा रहे शवों के बारे में डोमराजा नेपाली से जानकारी हासिल की। साथ ही अभिलेखों तथा लोगों को दी जाने वाली रसीदों के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित किया कि अंत्येष्टि स्थल के आसपास की जगहों को साफ-सुथरा रखा जाए। चेताया कि गंगा में जलप्रवाह तथा अधजले शवों को प्रवाहित करना दंडनीय अपराध है। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हिदायत दिया कि मनमाने दर पर लकड़ियों की बिक्री करते पाए जाने पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बवाड़ा, कालूपुर, ताड़ीघाट आदि घाटों का भी निरीक्षण कर थाना प्रभारी को सख्त हिदायत दिया कि घाटों की निगरानी दिन रात्रि की जाए। दाह संस्कार के समय कोविड-19 की गाइडलाइन का हर हाल में पालन किया जाए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार गिरी, अमित सिंह, राहुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed