{"_id":"577ff4f84f1c1b291e7f9de2","slug":"get-in-the-fast-development-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के कार्यों में लाएं तेजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के कार्यों में लाएं तेजी
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
एटीवीएम देखते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी पीएन राय का आगमन शुक्रवार को सिटी स्टेशन पर हुआ। इस दौरान उन्होंने स्टेशन का गहन निरीक्षण कर वहां कराए जा रहे विकास कार्यों का हाल जाना। इस दौरान अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
रेलवे की तरफ से यात्री सुविधाओं के विस्तार के क्रम में स्टेशन परिसर में कई काम कराए जा रहे हैं। कराए जा रहे इन कार्यों का हाल जानने के लिए आज शाम पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी पीएन राय सड़क मार्ग से यहां पहुंचे। यहां आने के बाद उन्होंने स्टेशन परिसर का जायजा लिया। सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, टिकट काउंटर आदि का निरीक्षण किया।
परिसर में टूटी सीढ़ी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। शौचालय का बोर्ड दुरुस्त कराने का निर्देश स्टेशन अधीक्षक को दिया। श्री राय ने प्लेटफार्म संख्या एक पर बन रही स्वचालित सीढ़ी के कार्य को देखकर उसमें तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
फुट ओवरब्रिज के बाबत जानकारी हासिल कर जल्द कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने पेयजल की व्यवस्था के संबंध में संबंधित को निर्देश दिया। वेंडर की तरफ से पानी की बोतल का ज्यादा पैसा लेने पर नाराजगी जताई। प्लेटफार्म पर खड़ी सुहेलदेव एक्सप्रेस पर भी वह चढ़े। उनके निरीक्षण के समय स्टेशन अधीक्षक एनएस सिद्दीकी, दूरसंचार अभियंता केके मिश्र आदि मौजूद थे।