फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Germany lags behind in attracting youth, Israel wins

Ghazipur News: युवाओं को लुभाने में जर्मनी फिसड्डी, इस्राइल ने मारी बाजी

Sun, 04 May 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Germany lags behind in attracting youth, Israel wins
गाजीपुर। विदेश में मेडिकल क्षेत्र में जॉब करने को लेकर आवेदन की तिथि दूसरी बार बढ़ाई गई है। अब जर्मनी, जापान और इस्राइल में जॉब करने के लिए 31 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

इन देशों में जॉब के लिए आकर्षक सैलरी पैकेज दिए जा रहे हैं। अब तक आए आवेदनों की संख्या से पता चलता है कि जिले के युवाओं को लुभाने में जर्मनी फिसड्डी रहा है। जबकि इस्राइल पहली पसंद बना हुआ है।
विज्ञापन

इसके पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 30 अप्रैल किया गया था।
अब एक बार फिर से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। अब जनपद के युवा जर्मनी, जापान व इस्राइल में जॉब करने को लेकर 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। अब तक आए आवेदनों की संख्या का विश्लेषण करें तो इससे पता चलता है कि जिले के युवाओं को लुभाने के मामले में जर्मनी फिसड्डी साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूसरा नंबर जापान का है। सबसे अधिक आवेदन इस्राइल के लिए युवाओं ने किया है। इसके पीछे की मुख्य वजह इस्राइल में जर्मनी व जापान के मुकाबले रिक्त पदों की संख्या अधिक है।
इस्राइल में होम बेस्ड केयर गिवर के लिए पांच हजार पदों पर भर्ती होनी है। जबकि जापान में केयर गिवर के लिए 50 और जर्मनी में सहायक नर्स के लिए 250 पदों पर भर्ती होने वाली है। इन देशों के रिक्त पदों की संख्या के हिसाब से आवेदन भी हो रहे हैं।

चूंकि इस्राइल में सबसे अधिक पद हैं, तो युवाओं को वहां चयन होने की अधिक उम्मीद नजर आ रही है। इसलिए सबसे अधिक आवेदन इस्राइल के लिए आए हैं। वहीं जर्मनी में सबसे कम पदों पर भर्ती होने वाली है। इसलिए जर्मनी के प्रति युवाओं का रुझान नहीं है। पदों की संख्या कम होने के कारण उन्हें अवसर कम दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed