फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Geographical distance has increased, but you all are very close to my heart: Lt Governor Manoj Sinha

भौगोलिक दूरी बढ़ी है, पर आप सब मेरे हृदय के बहुत करीब हैैं: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

Sat, 15 Oct 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Geographical distance has increased, but you all are very close to my heart: Lt Governor Manoj Sinha
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का शुक्रवार को जनपद में आगमन हुआ। वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे से गाजीपुर के लिए रवाना होने के दौरान रास्ते में जगह-जगह सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मनोज सिन्हा एक दिवसीय कार्यक्रम में मुहम्मदाबाद क्षेत्र के मोहनपुरा अपने पैतृक गांव आए थे। बताया जा रहा है कि एक से सात नवंबर तक वहां भागवत कथा का आयोजन होना है। जिसकी तैयारी और कार्यक्रम में लोगों को आमंत्रित करने के लिए अपने गांव का दौरा किया है। शहर में पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में ने लोगों से मिले और उनका कुशल क्षेम पुछा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के स्वागत में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, पूर्व मंत्री डा संगीता बलवंत, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, कालीचरन राजभर, विनोद अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, ओमप्रकाश राय, पंकज सिंह चंचल समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

वही ंदेवकली संवाददाता के अनुसार, उपराज्यपाल का बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर हमारी जन्मभूमि है जहां भी रहता हूं यहां के लोग सदैव हमारे दिल में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नंदगंज संवाददाता के अनुसार, बंतरा मोड़ के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका का गाजे-बाजे के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में मनोज सिन्हा एक एक कार्यकर्ताओं से स्वयं जाकर मिले। अपने कार्यकर्ताओं से मिला प्यार और स्नेह से जहां मनोज सिन्हा गदगद थे तो वहीं कार्यकर्ता भी अपने चहेते को पाकर अभिभूत दिखे। इस दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि मेरे जीवन में आप सभी का बहुत स्नेह है। जिम्मेदारियों के निर्वहन में थोड़ी दूरियां बढ़ गईं हैं, लेकिन यह दूरी सिर्फ भौगोलिक है। आप सब मेरे हृदय के बहुत करीब हैं।

खानपुर संवाददाता के अनुसार, सिधौना बाजार में पूर्व रेल राज्य मंत्री और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर अखिलेश सिंह जिला उपाध्यक्ष बिजय यादव रामधनी त्रिपाठी, लालबहादुर यादव मिथिलेश दीक्षित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed