फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   gazipur news

बिजली की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता को पत्रक सौंपा

Thu, 29 Aug 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
gazipur news
गाजीपुर। समाजसेवी एवं कर्मचारी नेता विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में नागरिकों ने गुरुवार को शहर की बदहाल हो चुकी विद्युत व्यवस्था को लेकर अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। इस दौरान उनको पत्रक सौंपा। इस मौके पर श्री सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार यहां 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जानी चाहिए, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते पुराने जर्जर एवं जानलेवा तार और नगरीय क्षेत्र में आने वाले सारे फीडरों की बदहाल व्यवस्था के चलते सरकारी आदेश के बाद नगरवासियों को 15 घंटे से ज्यादा विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इसके चलते भीषण गर्मी में सभी नगरवासियों को तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रात को 10 बजे के बाद कोई भी लाइनमैन पावर हाउस पर उपलब्ध नहीं रहता है। संपर्क किए जाने पर सारे सीयूजी नंबर बंद या व्यस्त बताते हैं। कभी सीटी खराब तो कभी रिले खराब जैसी बातों को कहकर विभाग की तरफ से पूरी रात लाइन काटना विद्युत विभाग की ओर से आम बात हो गई है। इसके चलते नगरवासी आक्रोशित हैं। पिछले ढाई महीनों से स्टेशन रोड पर लगाई गई विद्युत विभाग की ट्राली जाम की समस्या का मुख्य कारण बनी हुई है। इसके चलते वहां के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। विभाग की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की ढाई महीनों में स्टेशन रोड का ट्रांसफार्मर बदलकर ट्राली नहीं हटाई जा सकी है। बिजली विभाग की तरफ से उपलब्ध कराए जा रहे बिल में तमाम अनियमितताएं तथा मीटर रीडिंग से ज्यादा बिल भेजना आम बात हो गई है। चेताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर इन सारी समस्याओं का निराकरण क्रमबद्ध तरीके नहीं होता है तो नगरवासी धरना-प्रदर्शन, विभाग में तालाबंदी एवं विद्युत विभाग का घेराव करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में सभासद सोमेश राय, इंदीवर वर्मा, मनीष पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, मनोज सिंह, अनिल सिंह, इमरान अंसारी, पवन पटेल, राजू कनौजिया, विकास चौधरी, बृजेश यादव, पप्पू यादव, रोहित खरवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed