फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   GAZIPUR

प्रज्ञा ठाकुर पर चलाया जाए देश द्रोह का मुकदमा

Sat, 30 Nov 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
GAZIPUR
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के तत्वावधान में गुरुवार को शहर के सुजावलपुर में भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पुतला फूंका गया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने नाथूराम गोडसे को देश भक्त बताने वाले उनके बयान की जम कर निंदा की तथा महात्मा गांधी अमर रहे, नाथू राम मुर्दाबाद के नारे लगाए। युवा अध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को संसद में देशभक्त बताया है। यह पूरे देश का अपमान है। उनकी सदस्यता समापेत कर देश द्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि भाजपा की वजह से देश आज काफी नाजुक दौर में आ गया है। सत्ता के लोभ में संविधान का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। वरिष्ठ नेता शबीहुल हसन ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर के इस गैर जिम्मेदाराना बयान भाजपा की मंशा को उजागर कर रही है। देश के महापुरुषों को भी बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। कहा कि देश में लगातार कांग्रेस मजबूत हो रही है। इसका परिणाम आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा। इस मौके पर शफीक अहमद, राजीव सिंह, आदिल अख्तर, अनुराग पांडेय, ओमप्रकाश, मंसूर आलम राइनी, अब्दुल राफे, मुश्ताक अली, माधव कृष्ण, अंशु पांडेय, विवेक कुशवाहा, मेराज राइनी, फिरदोस आलम, मेराज, श्याम कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed