{"_id":"624205bdaec95552e67efbf4","slug":"garbage-will-not-rot-in-pahad-khan-s-pond-surat-will-be-decorated-the-city-will-go-for-a-walk-ghazipur-news-vns6454422111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ खां के पोखरे में नहीं सड़ेगा कचरा संवरेंगी सूरत, सैर करने जाएगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ खां के पोखरे में नहीं सड़ेगा कचरा संवरेंगी सूरत, सैर करने जाएगा शहर
विज्ञापन
नगर के तिलक नगर स्थित पहाड़ खां का पोखरा। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। लंबे समय से गंदे पानी और कूड़- कचरे से कराह रहे पहाड़ खां पोखरा का अब दिन बहुरने वाला है। इसके सुंदरीकरण के लिए नगर पालिका की ओर से 4.91 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। प्रदेश में सरकार गठन के साथ प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना नपा द्वारा जताई है। अनुमति मिलते ही इसके सुंदरीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
नगर में स्थित ऐतिहासिक पहाड़ खां का इतिहास काफी पुराना है। मुगल बादशाह अकबर ने पहाड़ खां को गाजीपुर की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसका निर्माण उन्होंने ही अपने कार्यकाल में करवाया था। कभी यह पोखरा जिले की शान हुआ करता था। इसकी खूबसूरती निहारने के लिए लोग सुबह शाम आते थे, लेकिन दिन बीतने के साथ ही आसपास के लोगों ने इसे कूड़ादान बना दिया। इसका पानी इतना गंदा हो गया कि इससे दुर्गंध उठ रही है। गंदगी ने इसका भी स्वरूप बिगाड़ दिया। हालांकि नगर पालिका प्रशासन अब इसके सुंदरीकरण और उसके अस्तित्व को बचाने के लिए ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। इसके कायाकल्प के लिए नपा की ओर से तीन माह पूर्व प्रस्ताव बनाने के साथ करीब एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत के लिए भी पत्र शासन को भेजा था, लेकिन प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते कार्य रुक गया था। अब सरकार के नई गठन के बाद नपा प्रशासन की उम्मीद जग गई है कि धनराशि स्वीकृत हो जाएगी और कार्य शुरू हो जाएगा।
इस संबंध में नपा ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि पहाड़ खां पोखरा के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। शासन द्वारा मुहर लगते और धनराशि स्वीकृत होते ही कार्य शुरू हो जाएगा।