फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gangster crackdown on murderers

हत्यारोपियों पर हुई गैंगेस्टर की कारवाई

Fri, 11 Oct 2019 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Gangster crackdown on murderers
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के रेहटी मालीपुर गांव निवासी प्रधानपति दिनेश कुशवाहा चर्चित हत्याकांड के तीन आरोपी जिला जेल में बंद हैं। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 19 मार्च को प्रधानपति दिनेश कुशवाहा दुल्लहपुर रेलवे क्रासिंग के पास स्थित सेक्रेटरी के आवास पर किसी कागजात पर हस्ताक्षर करवाने के लिए आए थे। इसी दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा तत्काल शव को जिला मुख्यालय ले जाने को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। लोग सड़क जाम करते हुए हो हल्ला करने लगे थे। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया था। इस मामले में मृतक की पत्नी ग्राम प्रधान रीता कुशवाहा ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन माह बाद एसओ दुल्लहपुर राजेश त्रिपाठी ने घटना में शामिल मऊ जिला के चिरैयाकोट निवासी मोनू यादव, मरदह थाना क्षेत्र के भटौना गांव निवासी रामप्रवेश यादव तथा मीरा रेहटी गांव निवासी रविंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया था। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो नाइन एमएम पिस्टल, एक 32 बोर पिस्टल एवं बाइक बरामद किया था। तीनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया था। थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि जेल में बंद तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed