फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga will be discharged from the hospital today

अस्पताल से गंगा को आज मिलेगी छुट्टी.. ..

Wed, 23 Jun 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ganga will be discharged from the hospital today
गाजीपुर। गंगा के मझधार में एक बाक्स में बंद मिली नवजात गंगा जिला महिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड से 24 जूून को डिस्चार्ज हो जाएगी। बुधवार को कोविड-19 की जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि सीआरपी टेस्ट में इन्फेक्शन मिलने पर डॉक्टरों ने दवा चलाई थी, जिसका कोर्स 10 दिनों बाद पूरा हो चुका है। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद गंगा को महिला अस्पताल प्रशासन की ओर से सीडब्लूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीते 14 जून को गुल्लू मल्लाह रोज की तरह दूसरे नाव पर कार्य करने गया था। जब वह गंगा के किनारे मौजूद था तभी उसे जलकुंभी में एक बाक्स से रोने की आवाज सुनाई थी। जब बाक्स को खोलकर उन्होंने देखा तो एक नवजात थी और बाक्स के अंदर देवी-देवताओं की तस्वीर भी थी। यह दृश्य देख गुल्लू मल्लाह का कलेजा फट सा गया और नवजात को सीने से लगाए घर पहुंचे। इसके बाद वह बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां से पुलिस ने नवजात को जिला महिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया था। इस दौरान जब डॉक्टरों ने उसकी सीआरपी जांच कराई तो इन्फेक्शन मिला था। इसके बाद तीन डॉक्टरों की टीम की निगरानी में नवजात गंगा का इलाज शुरू हुआ। दवा का कोर्स शुरू होने के बाद हालत में लगातार सुधार होने लगा और इन्फेक्शन समाप्त हो गया। 10 दिन की दवा का कोर्स पूरा होने के बाद गंगा को 24 जून को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इस संबंध में जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके सिंह ने बताया कि 24 जून को गंगा को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। नवजात का वजन भी बढ़ा है। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed