{"_id":"64d07d8d02b15354120385a9","slug":"ganga-water-level-9-cm-in-ghazipur-ganga-s-water-level-rising-at-the-rate-of-hourly-panic-among-people-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ganga Water Level: गाजीपुर में 9 सेंटी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganga Water Level: गाजीपुर में 9 सेंटी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, लोगों में दहशत
Mon, 07 Aug 2023 10:48 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:48 AM IST
सार
सैदपुर में नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंताएं एक बार फिर बढ़ गई हैं। उन्हें यह आभास होने लगा है कि पिछले साल की तरह इस साल भी उन्हें घर छोड़ने की मजबूरी न आ जाए। गंगा के दबाव के कारण गोमती भी करार छोड़कर ऊपर आने को बेताब है। ऐसे में गंगा और गोमती दोनों नदियों में बाढ़ के चलते 47 से अधिक गांव प्रभावित होने की स्थिति में है।
विज्ञापन
गाजीपुर में 9 सेंमी. प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनपद में गंगा नदी का पानी तेजी से बढ़ने लगा है। सोमवार की सुबह से गंगा का जल स्तर अचानक 9 सेंटी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगा है। जबकि जल स्तर रविवार को तीन सेंटी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा थास वही, शनिवार को दो सेंटी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जल स्तर बढ़ रहा था। इस तरह वर्तमान समय में नदी का जल स्तर 60.540 मीटर पर पहुंच गया है,जो अब धीरे-धीरे चेतावनी बिंदु की ओर जा रहा है। वहीं, पटना, गोपालपुर, कुसही, खरौना, हथौड़ा सहित कई गांव के किसानों धुक धुकी की बढ़ गई है। वजह तटवर्ती इलाके के खेतों में लगाई गई सब्जियां जलमग्न होना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sawan 5th Somwar: आज शिव के साथ तपस्यारत पार्वती के भी दर्शन, अब तक ढाई लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
विज्ञापन
सैदपुर में नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंताएं एक बार फिर बढ़ गई हैं। उन्हें यह आभास होने लगा है कि पिछले साल की तरह इस साल भी उन्हें घर छोड़ने की मजबूरी न आ जाए। गंगा के दबाव के कारण गोमती भी करार छोड़कर ऊपर आने को बेताब है। ऐसे में गंगा और गोमती दोनों नदियों में बाढ़ के चलते 47 से अधिक गांव प्रभावित होने की स्थिति में है।
विज्ञापन
गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण तटवर्ती गांव पटना, गोपालपुर, कुसही, खरौना, हथौड़ा समेत कई गांव के किसानों धुक धुकी की बढ़ गई है। गंगा उफन कर किनारे वही गई परवल, बोड़ा, करेला, भिंडी, दलहन से जुड़ी फसलों को नदी का पानी अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है। तहसीलदार सैदपुर अभिषेक कुमार ने बताया राजस्व कर्मियों द्वारा निगरानी की जा रही है। संभावित बाढ़ को देखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा से संबंधित राजस्व कर्मियों आपदा मित्रों सभी को सतर्क कर दिया है। राहत चौपाल के माध्यम से तटवर्ती लोगों को बाढ़ राहत से बचाव की जानकारी दी जा रही है।
जल स्तर की स्थिति
- 9 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव -आज गंगा का जलस्तर 60.540 मीटर l
-2022 बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.390
-2021 बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.680 मीटर l
-2019 बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.530 मीटर l ---------
बाढ़ की स्थिति का मापदंड.
61.550 मीटर, चेतावनी बिंदु l
63.105 मीटर, खतरा बिंदुl
65.220 मीटर, उ.बा .स्तर l