{"_id":"61953a055110094dc6060650","slug":"ganga-ghat-will-be-illuminated-with-lamps-tomorrow-on-dev-deepawali-ghazipur-news-vns623137858","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली पर कल दीपों से जगमग होंगे गंगाघाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली पर कल दीपों से जगमग होंगे गंगाघाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को देव दीपावली उत्साह के साथ मनाई जाएगी। गंगा घाटों पर आकर्षक रंगोली उकेरी जाएगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दीपदान करेंगे। इसके अलावा शहर और देहात के गंगा घाटों पर रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की जाएगी। दीपों और आकर्षक झालरों से गंगा घाट रोशन होंगे।
नव युवा संस्कार भारती की ओर से 19 नवंबर की शाम गंगा आरती के साथ देव दीपावली पर्व का शुभारंभ किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष शशिकांत साहनी के नेतृत्व में शहर के कलेक्टर घाट पर रंगोली बनाकर हजारों दीप जलाकर घाट का शृंगार कर दीपदान किया जाएगा। संस्था के कार्यकर्ता इसको लेकर जोरशोर से तैयारी कर रहे हैं। नगरवासियों के सहयोग से घाट की साफ-सफाई के साथ ही रंग-रोगन का कार्य कर रहे हैं। अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम संस्था के सदस्यों अखिलेश श्रीवास्तव, राहुल, टोनी, सुधीर, मनोज, मंटू चौधरी, लल्लू, मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप, दीपू, रिंकू चौधरी, आशीष बर्नवाल, रतन, लप्पू सिंह, सूरज, विनय पांडेय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
जमानिया : देव दीपावली का आयोजन नगर के गंगा घाट पर किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य संतोष पांडेय ने बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था, इसलिए इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इसी उपलक्ष्य में देवता दीपावली का पर्व मनाते हैं। इसके अलावा मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर ही भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार भी लिया था। देव दीपावली नगर के परशुराम जमदग्नि ऋषि घाट पर धूमधाम से मनाई जाती है और यहां सजावट की जाती है।
विज्ञापन
मौधा : सैैैदपुर स्थित मोक्षदायिनी गंगा तट पर स्थित बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर के घाट पर 19 को देव दीपावली धूमधाम से मनाई जाएगी। अवनीश चौबे ने बताया कि इस बार गंगा तट को गुलाबी शहर के रूप में तब्दील किया जा रहा है।