फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga Dussehra: Devotees reach the ghats to break the lockdown

गंगा दशहरा: लाकडाउन तोड़ घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु

Mon, 01 Jun 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra: Devotees reach the ghats to break the lockdown
गाजीपुर। मोक्षदायिनी मां गंगा के अवतरण का पर्व गंगा दशहरा जिले भर में मनाया गया। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में श्रद्धालु सुबह ही गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। स्नान के बांद मां गंगा का पूजन किया तथा पंडितों को दान पुण्य किया। हालांकि रास्तों में तथा घाटों पर पहुंची पुलिस लोगों को भीड़ न लगाने और गंगा स्नान से मना करती रही। कुछ लोगों को घर वापस भी भेज दिया गया लेकिन लोगों की श्रद्धा के आगे वह भी दर्शक बनी रही। लोग जल्दी से गंगा स्नान कर घरों को सकुशल पहुंच जाए इसकी व्यवस्था करने लगी। घाटों पर महिलाओं ने गंगा मइया के पारंपरिक गीत भी गाए। इधर कुछ समितियों की ओर से शाम को गंगा आरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मान्यता के मुताबिक, ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि को भगीरथ ऋषि के अथक प्रयास से मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। शास्त्रों में मां गंगा को समस्त पापों का नाश करने वाली तथा मोक्षदायिनी बताया गया है। गंगा में डूबकी लगाने से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। जिससे हिंदू धर्म में इनका काफी महत्व है। इस पर्व के मद्देनजर शहर के ददरीघाट, महादेव घाट, कलेक्टर घाट, सिकंदरपुर घाट आदि पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी। अधिकतर लोग अपने वाहनों से ही घाटों पर पहुंच रहे थे जिसके चलते आस पास वाहनों की कतार लग गई थी। जानकारी के बाद पुलिस भी घाटों पर पहुंच गई तथा माईक पर लोगों को घर वापस जाने की अपील करने लगी लेकिन घाटों पर पहुंचे लोग किसी तरह से स्नान कर लेना चाहते थे। स्नान के बाद मां गंगा का पूजन अर्चन किया तथा घाटों पर मौजूद पंडितों से लोगों ने संकल्प कराया तथा दान आदि दिया। जमानिया संवाददाता के अनुसार, बलुआ घाट, मुनान घाट, साधू घाट, कंकड़वा घाट, बड़ेसर घाट पर लोगों ने स्नान किया। घाट पर नहाने आए श्रद्धालुओं को पुलिस ने वापस भी किया। सब इस्पेक्टर मंसाराम गुप्ता ने सबको समझा कर वापस घर भेजा। इधर, उत्तर वाहिनी पूजा एवं सेवा समिति की ओर से बलुआ घाट पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गंगा आरती की गई। अध्यक्ष कमलचंद बाबाजी ने कहा कि यह बहुत बड़ा पर्व है लेकिन कोरोना की वजह से लोगों को घर में ही रहकर इसे मनाना चाहिए। इस मौके पर रितेश सिंह, कोतवाल राजेश सिंह ने सराहनीय भूमिका निभाई। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, नगर के बच्छलपुरा घाट, सेमरा घाट, सुल्तानपुर घाट, बड़कीधारा, गौसपुर आदि घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालु पुरुष महिलाओं की भीड़ हो गई थी। पुलिस लोगों को मना करती रही लेकिन श्रद्धालु नहीं माने तथा घाटों पर पहुंच ही गए। इसी प्रकार भांवरकोल, देवकली, सिधौना, करंडा आदि क्षेत्रों में गंगा घाटों पर छिटपुट भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed