फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gandhi Park of Amghat Colony began to be decorated

संवरने लगा आमघाट कॉलोनी का गांधी पार्क

Wed, 02 Mar 2022 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Park of Amghat Colony began to be decorated
गाजीपुर। देखरेख की अभाव में अपनी रंगत खो रहा आमघाट गांधी पार्क अमृत योजना के तहत सजने- संवरने लगा है। मुख्य द्वारा जहां चौड़ा हो रहा है। वहीं चाहर दीवारी सफेद रंग के पेंट से चमचमा उठा है। जबकि पाथ-वे के किनारे- किनारे लगी अत्याधुनिक लैंपों की लाईटिंग पार्क में चारचांद लगा रहा है। शाम होते ही लाईटों की दूधिया रोशनी में पार्क सराबोर हो जा रहा है, जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। इधर नपा की ओर से इसके कायाकल्प और सुंदरीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

लंबे समय गांधी पार्क आमघाट बेदरंग हो चुका था। पाथ-वे का दुरुस्तीकरण तो दूर, वहां बैठने लगा सिमेंटेड बेंच क्षतिग्रस्त हो चुका था। यहीं नहीं बच्चों के खेल-कूद के लिए लगा झूला और अन्य व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी थी। ऐसे में नपा की ओर से इसके कायाकल्प की जिम्मेदारी उठाई गई, जिससे आस-पास के मुहल्लों में रहने वाले लोगों को एक बेहतर वातावरण प्रदान किया जा सके। करीब दो माह पूर्व अमृत योजना के तहत वार्ड नंबर 21 आमघाट गांधी पार्क में 41.83 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया था। इसके तहत पार्क में टहलने के लिए अच्छा पथ (रंगीन पेवर्स इंटरलाकिंग), बच्चों के लिए झूला, प्रकाश व्यवस्था के लिए अच्छी लाइट, बैठने के लिए बेंच, डस्टबिन, शौचालय, पार्क के कुएं का फाउंडेशन एवं चहारदीवारी का निर्माण होना है। शिलान्यास के बाद नपा की ओर से कार्य शुरू करा दिया गया। इसके तहत जर्जर हो चुकी चाहरदीवारी का निर्माण कराने के साथ उसे ऊंचा किया गया। साथ ही पेंटिंग का कार्य किया गया। इसके बाद मुख्य द्वार को चौड़ा करने के साथ बेहतर बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा पाथ-वे के पास किनारे- किनारे पेड़- पौधों के बीच 14 लाईटिंग लैंप लगाई गई है। साथ ही पार्क में टहलने और व्यायाम करने वालों के लिए बेंच लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही डस्टबिन भी जगह- जगह लगाया जा रहा है, जिससे पार्क में गंदगी का फैलाव न हो सके। इस संबंध में नपा ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि कायाकल्प कार्य तेजी से चल रहा है। बेहतर कार्य हो, इसके लिए विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण का क्रम भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed