फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gahmar military explosion in the house, frightened people

गहमर में फौजी के घर में विस्फोट, सहमे लोग

Sat, 07 Nov 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sat, 07 Nov 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Gahmar military explosion in the house, frightened people
 एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर के मधुकर राव मुहल्ले में शुक्रवार की देर रात फौजी के घर में हुए जबरदस्त विस्फोट से दो कमरों में आग लग गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आरसीसी छत में होल बन गया। घटना में नीचे और ऊपर के दो कमरों में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए। आशंका जताई जा रही है कि शक्तिशाली विस्फोटक के धमाके से यह घटना हुई जबकि नवनियुक्त गहमर थानाध्यक्ष ने इसे पटाखे का विस्फोट बताया है।
विज्ञापन



गहमर के मधुकर राय मुहल्ले के निवासी चंद्रमा सिंह किसान हैं। वह सायर स्थित अपने डेरे पर रहकर खेती कराते हैं। चंद्रमा के दो भाई अनिल सिंह और सुनील सिंह सेना में हैं। शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे के बाद अचानक कमरे में जोरदार विस्फोट हुआ जिससे परिवार के सदस्य थर्रा गए। पहले तो महिलाएं कुछ समझ नहीं पाईं लेकिन घर में गैलरी के बाद वाले कमरे और उसके ऊपर वाले कमरे में धुआं और लपट देख कर वे सहम गईं। जिस कमरे में विस्फोट हुआ उसके ऊपर की छत में होल बन गया था।
विज्ञापन


नीचे के कमरे में एक डब्बे का आधा हिस्सा पड़ा था जिसमें विस्फोटक होने की आशंका जताई जा रही है। पड़ोस के लोगों ने काफी मशक्कत कर आग बुझाई लेकिन तब तक विस्फोट वाले कमरे और उसके ऊपर के कमरे में रखी चौकी, बिस्तर, पलंग, टीवी, डीवीडी, बक्सा, फर्नीचर आदि जलकर नष्ट हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



संयोग था कि जिस कमरे में विस्फोट हुआ उसमें कोई सोया नहीं था। परिवार की महिलाओं ने पुलिस को दी गई लिखित सूचना में कहा है कि किसी ने ऊपर वाले कमरे में बम रख दिया था जिससे यह घटना हुई। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी अनिल सिंह, थानाध्यक्ष गहमर केपी सिंह पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष का कहना है कि विस्फोट पटाखे से होने की बात सामने आ रही है। घटना की जांच की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed