फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fury due to damage to the statue of Sant Ravidas

संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने से रोष

Tue, 08 Mar 2022 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fury due to damage to the statue of Sant Ravidas
संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने से रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मसोन गांव स्थित नारायणपुर-लठ्ठूडीह संपर्क सड़क के किनारे स्थित संत रविदास की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने रविवार की क्षतिग्रस्त कर दी। सोमवार को घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने गहरा रोष व्यक्त किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

प्रतिदिन की तरह देर शाम संध्या आरती करके घर मंदिर बंदकर लोग घर चले गए और सुबह साफ सफाई के लिए आए तो देखा कि मंदिर के पास शराब की खाली बोतल पड़ी थी और संत रविदास प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह देख लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता बबुवा राय ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। तब जाकर माहौल शांत हुआ। उन्होंने बताया कि कुछ अराजकतत्वों ने गांव का माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसा कृत्य किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed