फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FST team confiscated three lakh fifty thousand rupees

एफएसटी टीम ने तीन लाख पचास हजार रुपये किया जब्त

Wed, 23 Feb 2022 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
FST team confiscated three lakh fifty thousand rupees
खानपुर। थाना क्षेत्र के वाराणसी- गाजीपुर हाईवे स्थित सिधौना तिराहे के पास सोमवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान एफएसटी टीम ने एक स्कार्पियों के चालक के पास से तीन लाख पचास हजार रुपये बरामद किया। कागजात नहीं दिखाने पर नकदी को एक पैकेट में सीलकर कोषागार में सुरक्षित रखवा दिया गया। साथ ही एक सप्ताह तक पैसा संबंधित कागज दिखाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक विधानसभा में स्थायी निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, उड़नादस्ता टीम, एफएसटी टीम का गठन किया गया है। एफएसटी- प्रथम टीम के प्रभारी राजकुमार सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ वाराणसी गाजीपुर हाइवे स्थित सिधौना तिराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक स्कार्पियों की भी चेकिंग शुरू की गई तो वाहन चालक बलिया जनपद के हल्दी गांव निवासी प्रेमशंकर सिंह के पास से तीन लाख पचास हजार रुपये बरामद हुए। थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया पूछताछ के दौरान प्रेम शंकर सिंह द्वारा उक्त पैसे को रजिस्ट्री का पैसा बताया। जबकि कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर धनराशि को एक पैकेट में सीलकर कोषागार में सुरक्षित रखवा दिया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि एक सप्ताह में साक्ष्य प्रस्तुत कर अपनी धनराशि को वापस ले जा सकते हैं। जनपद में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। पचास हजार रुपये से अधिक लेकर यात्रा करने पर एवं इस संबंध में कोई स्पष्ट जवाब या साक्ष्य न प्रस्तुत कर पाना आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed