फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Front line workers secured by taking precautionary doses

बूस्टर डोज लगाकर फ्रंटलाइन वर्कर हुए सुरक्षित

Mon, 10 Jan 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Front line workers secured by taking precautionary doses
रेवतीपुर के नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज में बूस्टर डोज लगवाते हुए लोग। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
जिले के 21 केंद्रों पर सोमवार को स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना टीका की एहतियाती खुराक (बुस्टर डोज) लगाई गई। जिला अस्पताल में सीएमएस और एसीएमओ ने एहतियाती खुराक लगवाई। पहले दिन कुल एक सौ स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों ने डोज लगवाकर खुद को सुरक्षित किया। जिन स्वास्थ्य कर्मियों ने नौ महीने पहले दोनों डोज लगवा लिया है, उनसे एहतियात खुराक लगवाने की अपील की गई।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में भी लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग जहां अलर्ट हो गया है। इसको देखते हुए नौ माह पहले कोरोना टीका की दोनों डोज लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों और साठ वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीके की एहतियाती खुराक सोमवार से लगानी शुरू कर दी गई। सुबह दस बजे से जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों का आने का क्रम शुरू हो गया था। इधर साढ़े नौ बजे ही टीकाकरण स्थल पर एएनएम और अन्य कर्मी आ चुके थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बूस्टर डोज लगवाया। सुबह 10.45 बजे एसीएमओ डॉ. डीपी सिन्हा और सुबह 11.00 बजे एसीएमओ डॉ. उमेश कुमार ने बूस्टर डोज लिया। इसके बाद धीरे-धीरे फ्रंटलाइन वर्करों और स्वास्थ्य कर्मियों के आने का क्रम शुरू हो गया था। इधर अन्य केंद्रों पर भी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने बूस्टर डोज लिया। वहीं किशोरों और 18 वर्ष से 60 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण दूसरे कक्ष में हो रहा था।
विज्ञापन

वहीं रेवतीपुर स्थित नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज में छात्रों को टीका लगाने पहुंची टीम ने 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगाई। शाम चार बजे तक लोगों के टीकाकरण का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंटलाइन वर्करों ने सोमवार को बूस्टर डोज लगवाई। इसको लेकर लगातार जागरूक भी किया जा रहा है।-डॉ. उमेश कुमार, एसीएमओ
जिले में 16047 किशोरों को लगा टीका
गाजीपुर। जिले में सोमवार को 16047 किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। अब तक 44317 को टीका लगाया जा चुका है। बहरियाबाद : सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में आयोजित कैंप में पीएचसी मिर्जापुर से आई टीम ने किशोरों को कोवैक्सीन की खुराक लगाई। नंदगंज : शहीद स्मारक इंटर कालेज में आयोजित कैंप में 390 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया। भांवरकोल : नेशनल इंटर कालेज मच्छटी में 142, मां विद्यावती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पलिया बुजुर्ग में 40, श्री आर्य वैदिक हायर सेकेंडरी स्कूल में 30, बोधिसत्व विद्यापीठ हाईस्कूल गोविंदपुर मसोन में 170 को टीका लगाया गया। दुल्लहपुर : जखनिया सीएचसी पर रविवार और सोमवार को 3500 को प्रथम डोज, जबकि 976 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं 1207 किशोरों को पहली डोज लगाई गई। मरदह : अलगू यादव इंटर कालेज बरेंदा में 242, शशांक शेखर इंटर कालेज हरहरी 61, बैजनाथ हनुमान इंटर कालेज हैदरगंज में 75, गांधी इंटर कालेज सिंगेंरा में 142, शांति निकेतन इंटर कालेज बरही में 182, अंबिका इंटर कालेज बौरी में 42, आजाद इंटर कालेज रामपुर फतेहपुर 100, उच्चतर माध्यमित विद्यालय हरकरनपुर में 105, श्री ब्रह्मदेव सुदेश्वरी इंटर कालेज महेशपुर में 240 छात्र-छत्राओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed