फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   From the first round itself, SP and SubhaSP maintained the lead, faces blossomed

पहले राउंड से ही सपा और सुभासपा ने बनाए रखी बढ़त, चेहरे खिले

Fri, 11 Mar 2022 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
From the first round itself, SP and SubhaSP maintained the lead, faces blossomed
जिले के सातों विधानसभा के मतों की गणना का रूझान सुबह 10.30 बजे से आना शुरू हो गया। पहले राउंड के रूझान से ही विभिन्न सीटों से सपा के प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई रखी, जो अंतिम परिणाम आने के बाद जीत में बदल गया। रूझान के साथ ही प्रत्याशियों के चेहरे का रंग भी बदलता दिखा। जहां सपा और सुभासपा प्रत्याशियों के चेहरे खिले थे, वहीं भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशियों के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी।
विज्ञापन

जमानिया विधानसभा सीट के पहले राउंड में ही सपा के ओमप्रकाश सिंह 3674 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिंह से 1256 वोट से बढ़त बनाना शुरू कर दिए। दूसरे राउंड में जमानिया सपा प्रत्याशी ने 3305 वोटों की बढ़त अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बना ली।
विज्ञापन

वहीं तीसरे राउंड में 5345 वोट से लीड करने लगे। इधर नौ राउंड में यह बढ़त 11863, 19वें राउंड में 19206, 30 वें राउंड में 20044, 31वें राउंड में 22340 और 32 वें राउंड में 22145 वोटों से सपा के ओम प्रकाश सिंह ने जीत का सेहरा बांध लिया। जबकि जहूराबाद विधानसभा में सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर ने शुरू से बढ़त बनानी शुरू की। तीसरे राउंड में ओमप्रकाश राजभर12040 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के कालीचरन राजभर से 5838 वोटों से बढ़त बनाना शुरू किए। ओमप्रकाश राजभर की यह बढ़त बनी रही और 34वें राउंड में 114860 मत पाकर 45632 भारी वोटों से जीत गए। इसके अलावा जखनिया विधानसभा सीट पर सुभासपा के बेदीराम पहले ही राउंड से बढ़त बनाए रखे। 34 वें राउंड में 109488 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के रामराज बनवासी से 35017 वोटों से विजयी हुए। मुहम्मदाबाद विधानसभा सीट पर सपा के सुहेब अंसारी भी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी अलका राय से बढ़त बनाए रखे। 33 वें राउंड में 105635 वोट पाकर 18209 मतों से आगे रहे। जबकि 34 वें राउंड में सपा के सुहेब अंसारी ने 111443 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी 18759 मतों हराकर जीत हासिल की। जबकि भाजपा प्रत्याशी अलका राय को 92684 को ही वोट मिल सके। जंगीपुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी डा. वीरेंद्र यादव ने पहले राउंड से ही बढ़त में रहे। 19 वें राउंड में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के रामनरेश कुशवाहा से 24595 वोटों से बढ़त बनाए रहे। 28 वें राउंड में 33719 वोट से लीड बन गया। इसके साथ ही अंतिम राउंड में सपा प्रत्याशी को 103125 मत मिला। सपा प्रत्याशी डा. वीरेंद्र यादव ने 35063 मतों के साथ जीत का सेहरा बांध लिया। सैदपुर विधानसभा सीट से भाजपा- निषाद पार्टी गठबंधन प्रत्याशी सुभाष पासी पहले राउंड के रूझान में सपा प्रत्याशी अंकित भारती से 15 वोटों से बढ़त बनाए हुए थे। इसके बाद दूसरे चक्र के रूझान में सपा प्रत्याशी ने 1318 वोट से बढ़त बनाया। तीसरे राउंड में लीड बढ़कर 2265, वहीं चौथे राउंड में यह बढ़त 3646 पर पहुंच गई। इसके बाद बढ़त का आंकड़ा तेजी से बढ़ता गया और पांचवे राउंड में 4415, सातवें राउंड में 6229, आठवें राउंड में 5787, नौ राउंड 6723, दस राउंड 6883, सैदपुर 11 वें राउंड में सपा प्रत्याशी 34153 और जबकि भाजपा- निषाद पार्टी गठबंधन प्रत्याशी को 26165 मत मिले। 31 वें राउंड में सपा के अंकित भारती को 107426, भाजपा गठबंधन प्रत्याशी को 72132 को मत मिले। इसके साथ ही सपा प्रत्याशी ने 35294 मत के लीड से मैदान जीत लिया। इसी तरह सदर विधानसभा सीट पर भाजपा की डा. संगीता बलवंत और सपा के जैकिशन साहू के बीच कांटे का टक्कर रहा। पहले राउंड में भाजपा की प्रत्याशी ने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी 159 वोटों से बढ़त बनाई, जबकि दूसरें राउंड में 1953, छठवें राउंड में 2515, सातवें राउंड में यह अंतर कम होकर 231 पर आ गया और सपा प्रत्याशी ने आठवें राउंड से 1001 वोटों से बढ़त बनानी शुरू कर दी। सदर विधानसभा पर 10 वें राउंड से दोनों प्रत्याशियों में संघर्ष तेज हो गया। भाजपा प्रत्याशी ने फिर 1876 वोटों से बढ़त बना लिया। 11 वें राउंड में यह आंकड़ा भी घटा और भाजपा की यह बढ़त 910 पर आ गई। 19 वें राउंड में भाजपा 2045 की लीड बनाने में कामयाब रही। हालांकि अभी नौ राउंड का रूझान आना शेष रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed