फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four times the complaint was not metered, application given for the fifth time

दिनेश ने जमीन की पैमाइश के लिए 5वीं बार दिया प्रार्थना-पत्र

Sat, 01 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Four times the complaint was not metered, application given for the fifth time
आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है लेकिन इस मौके पर शिकायत के बाद भी गंभीरता पूर्वक सुनवाई नहीं हो रही है। सैदपुर क्षेत्र के बबुरहनी सिकंदरा गांव निवासी दिनेश जमीन की पैमाइश के लिए चार बार प्रार्थनापत्र दे चुके हैं लेकिन पैमाइश नहीं हुई। उन्होंने शनिवार को पांचवीं बार प्रार्थनापत्र दिया। इस पर एसडीएम ने जमीन की पैमाइश कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोहरे और गलन भरी ठंड के बाद भी सैदपुर तहसील में समाधान दिवस पर फरियादी पहुंचे थे। दस बजे तक 12 से अधिक फरियादी पहुंच गए थे। 9:30 बजे तक फरियादी अलाव तापते नजर आए। करीब दस बजे उप जिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्त, सीओ बलराम और तहसीलदार नीलम उपाध्याय अपनी-अपनी कुर्सी पर बैठ गए । 10:15 बजे खानपुर थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव निवासी घुम्मन पुत्र मल्लू ने कब्जा हटाने को लेकर प्रार्थनापत्र दिया। नायब तहसीलदार राहुल सिंह ने हलका लेखपाल को मापी करा कर आख्या देने का निर्देश दिया। सैदपुर के मूलचंद प्रजापति ने भी आबादी की जमीन पर कब्जे की शिकायत की। तराएं बेलहरी ग्राम के राम अवतार दीक्षित ने वसीयत से मिली भूमि को फर्जी तरीके से बैनामा करा कर कब्जे की शिकायत की। मामले में विपक्षी को जमीन से बेदखल किए जाने का निर्देश दिया गया। कोटिशा के महेंद्र कुशवाहा ने धान क्रय में आनाकानी की शिकायत की। एसडीएम ने विपणन अधिकारी से बात कर धान खरीदने का निर्देश दिया। देवकली ब्लाक के रसूलपुर पचरासी गांव के पलटू और उनके पट्टीदारों ने कहा कि उनकी जमीन का नंबर कहीं और है पर उन्हें जोतने के लिए जो भूमि मिली है वह कहीं अन्यत्र है। बार-बार मापी कराने और कब्जा परिवर्तन के लिए प्रार्थना-पत्र दे रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर एसडीएम ने मापी कराने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में दो बजे तक 35 मामले आए जिनमें चार का समाधान किया गया।
विज्ञापन

इनसेट मामले आए 295, 25 का हुआ समाधान
गाजीपुर। जिले के सभी सात तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में फरियाद सुनी गई। तहसीलों में कुल 294 मामले आए जिसमें 25 का समाधान हुआ। सदर तहसील स्थित राइफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी एमपी सिंह और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने फरियाद सुनी। इस दौरान पंद्रह मामले आए जिसमें पांच का समाधान हुआ। सैदपुर में 88 शिकायत-पत्र प्राप्त हुए जिसमें आठ का मौके पर निस्तारण किया। कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 37 शिकायत-पत्र प्राप्त हुए जिसमें से दो शिकायत पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में एसडीएम की अध्यक्षता में 15 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें एक शिकायत-पत्र का मौके पर समाधान किया गया। तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 34 शिकायत-पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर दो का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 54 शिकायत-पत्र प्राप्त हुए जिसमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जखनिया में 51 शिकायत-पत्र प्राप्त हुए जिसमे छह शिकायत-पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed