फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four players from karampur in the hockey team of the winning state

विजेता प्रदेश की हाकी टीम में करमपुर के चार खिलाड़ी

Mon, 30 May 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Four players from karampur in the hockey team of the winning state
करमपुर स्थित मेघबरन सिंह हाकी अकादमी के खिलाड़ियों ने इन दिनों हर तरफ धूम मचा रखी है। बीते रविवार को तमिलनाडु के कोविलपट्टी में आयोजित 12वीं हाकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश की जिस टीम ने खिताबी जीत हासिल की है उसमें करमपुर के भी चार खिलाड़ी शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

इसके पहले रविवार को इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले गए एशिया कप के सुपरलीग में मलेशिया के खिलाफ हुए मैच में करमपुर के पवन कुमार दूसरी बार मैन आफ द मैच बने। इसके पहले यह उपलब्धि उन्होंने इंडोनेशिया के खिलाफ हुए मैच के दौरान प्राप्त की थी। जबकि क्षेत्र के अठगांवा स्थित एलएसडीएस स्टेडियम के विष्णुकांत सिंह ने मलेशिया के खिलाफ अपना पहला गोल दाग कर खेलप्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया है। मेघबरन स्टेडियम के हाकी प्रशिक्षक इंद्रदेव ने बताया कि कोविलपट्टी की विजेता यूपी की टीम में करमपुर के राहुल यादव, चंदन यादव, अंकित प्रजापति और विजय गौड़ शामिल रहे हैं। विजेता टीम का प्रथम अभिनंदन प्रदेश में वापस आने पर पहले झांसी में होगा।
विज्ञापन

विजेताओं की तरह होगा खिलाड़ियों का स्वागत
मौधा। करमपुर के मेघबरन स्टेडियम के संयोजक मनोज सिंह ने बताया कि जकार्ता में आयोजित एशिया कप में करमपुर के तीन खिलाड़ी राजकुमार पाल, उत्तम सिंह और पवन कुमार खेल रहे हैं। जबकि 12वीं जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतने वाली यूपी टीम में हमारे चार खिलाड़ी शामिल रहे हैं। इसके पूर्व आयोजित खेलो इंडिया में करमपुर के 15 हाकी खिलाड़ी शिरकत कर चुके हैं। कहा कि लगभग सभी प्रतियोगिताओं में हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। करमपुर वापस लौटने पर उनका जबरदस्त स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed