फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four injured including two boys due to swing fall

झूला गिरने से दो बालक सहित चार घायल

Wed, 02 Mar 2022 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Four injured including two boys due to swing fall
मरदह। थाना क्षेत्र के महाहर धाम स्थित परिसर में मंगलवार को झूले टूट कर गिर गया। इससे दो बालक और दो बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए पीएचसी लाया। जहां से डॉक्टरों ने एक बालिका सहित दो की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महाशिवारात्रि पर्व पर लगने वाले मेले में एक व्यक्ति द्वारा झूला लगाया गया है। शाम करीब पांच बजे संचालित झूले में लगा लोहा का राड अचानक टूट गया। हादसे में सुलेमापुर देवकली गांव के मिथिलेश गुप्ता का बड़ा पुत्र आलोक गुप्ता, छोटा पुत्र आदित्य गुप्ता और इसी गांव के गुपेश गुप्ता की बड़ी पुत्री स्नेहा गुप्ता और छोटी पुत्री सोनी गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने चारों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद आलोक गुप्ता और स्नेहा गुप्ता को गंभीर चोट लगने के कारण ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। आदित्य गुप्ता और सोनी गुप्ता का इलाज महेगवां गांव स्थित निजी अस्पताल में चल रहा।इस घटना के दौरान कुछ पल के लिए मेला परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन धीरे- धीरे मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed