फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Foundation interacts with undergraduate and postgraduate students of agriculture

फाउंडेशन ने कृषि स्नातक और परास्नातक छात्रों से संवाद किया

Sun, 08 Aug 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Foundation interacts with undergraduate and postgraduate students of agriculture
यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के चीफ मेंटर संजय राय शेरपुरिया ने रविवार को जनपद के विभिन्न कालेजों के कृषि स्नातक और परास्नातक के छात्रों से संवाद किया। इस दौरान सहेड़ी में फाउंडेशन के सेंटर फार एक्ससिलेन्स के शिलान्यास कार्यक्रम में वालेंटियर रहे छात्रों को फाउंडेशन की तरफ से प्रमाण-पत्र भी दिया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के विश्व समन्वय विभाग के महामंत्री प्रशांत हरतालकर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर वीएचपी के प्रशांत हरतालकर ने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद सभी युवाओं को रोजगार देने वाला बनने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने से ही फाउंडेशन के प्रयासों को बल मिलेगा। बता दें कि फाउंडेशन ने जनपद के एक होटल में युवाओं से संवाद कार्यक्रम रखा था। जहां के तहत उन्हें फाउंडेशन की तरह से चलाए जा रहे रोजगार परक योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। संजय राय शेरपुरिया ने कहा कि फाउंडेशन जनपद के विभिन्न कालेजों से संपर्क कर जल्द ही चिन्हित युवाओं को रोजगार आधारित ट्रेनिंग के लिए बंगलुरू भेजने की योजना पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

कहा कि अब पूर्वांचल और गाजीपुर के युवाओं को रोजगार के लिए अब कही भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। फाउंडेशन इस दिशा में काम कर रहा है कि युवाओं को उनके गृह जनपद में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। सेंटर फॉर एक्ससिलेन्स की नींव रखते समय 55 करोड़ के निवेश को घोषणा की गयी थी। इसके साथ ही आप के द्वार प्रोजेक्ट को 1 सितंबर से शुरू करने का लक्ष्य रखा था।कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के बाद भी फाउंडेशन ने अनुमानित समय से पहले ही रोजगार आप के द्वार प्रोजेक्ट को शुरू कर दिया है। 2 अगस्त से हम गांव-गांव घूम जाकर लोगों को इसकी जानकारी दे रहें है। इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए अब तक 1600 लोगों ने मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। कार्यक्रम में प्रियंका शुक्ला,सुरेंद्र सिंह, मुकेश दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed