फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Forms of 12 candidates including Sibgatullah, Arun, Rudal rejected

सिबगतुल्लाह, अरूण, रूदल समेत 12 प्रत्याशियों का पर्चा खारिज

Fri, 18 Feb 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Forms of 12 candidates including Sibgatullah, Arun, Rudal rejected
गाजीपुर। सपा के सिबगतुल्लाह अंसारी, बसपा के रूदल कुमार के पर्चे खारिज हो गए। उनके पर्चे पार्टी की ओर से अधिकृत उम्मीदवारों को बदलने के कारण खारिज हुए हैं। इसके अलावा 10 और लोगों के पर्चे जांच के दौरान खारिज कर दिए गए हैं। इनमें से ज्यादातर निर्दल हैं। जांच के बाद 97 लोगों के पर्चे वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद की सभी सातों सीटों के लिए नामांकन की आखिरी दिन बृहस्पतिवार तक 109 प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे। शुक्रवार को मत पत्रों की जांच के दौरान कुल 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र को खारिज किया गया। अब 97 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। शनिवार और सोमवार नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने सुहेब अंसारी उर्फ मन्नू को प्रत्याशी घोषित कर दिया था, जिसके चलते सिबगतुल्लाह अंसारी का नामांकन रद्द कर दिया गया। इसी तरह जखनिया में बसपा के प्रत्याशी रूदल कुमार का पर्चा खारिज हुआ है। यहां भी बहुजन समाज पार्टी ने अंतिम समय में विजय कुमार को अधिकृत प्रत्याशी घोषत कर दिया। जमानिया में निर्दल प्रत्याशी सफीआलम खां का पर्चा खारिज हो गया। गाजीपुर सदर में निर्दल प्रत्याशी सिंहासन एवं अरुण सिंह का नामांकन खारिज हो गया। जहूराबाद में सर्वाधिक सात प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हुए हैं, जिसमें उदय नारायण सिंह यादव (निर्दल), अखिलेश (बहुजन मुक्ती पार्टी), ओम प्रकाश चौहान (राष्ट्रीय जनवादी पार्टी) , शैलेंद्र कुमार (निर्दल), मुन्ना गुप्ता (निर्दल), रमेश (निर्दल) तथा संदीप कुमार (निर्दल) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed