फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Former Pradhan died after crushed by Peepal tree falling due to storm in Ghazipur six people injured

मौसम का कहर: गाजीपुर में आंधी से गिरा पीपल का पेड़, दबने से पूर्व प्रधान की मौत; छह लोग घायल

Mon, 13 May 2024 09:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 13 May 2024 09:22 AM IST
सार

गाजीपुर जिले में आंधी से पीपल का पेड़ गिर गया, जिसमें दबने से पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घटना के समय सभी लोग झोपड़ी के पास बैठे हुए थे। 

विज्ञापन
Former Pradhan died after crushed by Peepal tree falling due to storm in Ghazipur six people injured
मृतक शंभू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के चितवनपट्टी गांव में रविवार की शाम आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान आंधी से एक पीपल का पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से पूर्व प्रधान की मौत हो गई। वहीं, बीडीसी सहित छह घायल लोग हो गए।

विज्ञापन


यह है मामला
चितवनपट्टी गांव के पूर्व प्रधान शंभू यादव (52) मकान के बाहर झोपड़ी के पास कुछ लोगों के साथ बैठे थे। इसी बीच अचानक तेज हवा के साथ आंधी आ गई। इससे पीपल का पेड़ उखड़कर झोपड़ी पर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से पूर्व प्रधान शंभू यादव की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव मंगल यादव (45), सगीना यादव (60), अनुरुद्ध यादव (65), राजेश यादव (27), दो अज्ञात लड़की घायल हो गईं। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल कोतवाली में दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed