फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Former MP Radhemohan singh attacked on Ghazipur MP said Afzal Ansari tells achievements of center

Ghazipur: पूर्व सांसद राधेमोहन ने गाजीपुर सांसद पर बोला हमला, कहा- केंद्र की उपलब्धियां अपनी बताते हैं अफजाल

Thu, 29 Dec 2022 07:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Dec 2022 07:06 PM IST
सार

पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने गुरुवार को गाजीपुर के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान पूर्व सांसद ने गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी पर हमला बोला। 

विज्ञापन
Former MP Radhemohan singh attacked on Ghazipur MP said Afzal Ansari tells achievements of center
पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने गाजीपुर बसपा सांसद अफजाल अंसारी पर हमला बोला। कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सांसद अफजाल अंसारी अपनी उपलब्धि और जिले में हुए कार्यों को ऐतिहासिक बताते हैं। वह गुरुवार को शास्त्रीनगर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


पूर्व सांसद ने वर्तमान सांसद से सवाल पूछा है कि उनके प्रयास से कितने कार्य गाजीपुर लोकसभा में हुए हैं। कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि हमको कोई पार्टी पूछ नहीं रही है। इसका जवाब है कि मैं सपा का 32 साल से निष्ठावान कार्यकर्ता रहा और जब पार्टी छोड़ा तब किसी से वार्ता नहीं हुई है। जिस पर आज भी मैं कायम हूं।
विज्ञापन


कुछ बड़े जनप्रतिनिधि एक पार्टी में रहकर दूसरे पार्टी से वार्ता करते रहते हैं और कब पाला बदल देते हैं यह पता नहीं चलता है। ऐसे लोगों का सवाल पूछना सरासर गलत है।  जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों के अपमान पर उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी शर्मनाक घटना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि  विपक्ष का नेता पत्रकारों को बाहर जाने को कहते हैं और सत्ता पक्ष की चेयरमैन सदन में ऐलान करती हैं कि मैंने पत्रकारों को बुलाया है, वह बाहर नही जाएंगे। कहा कि जिला पंचायत गाजीपुर में सरकारी धनों की बंदरबांट और विपक्ष के जिला पंचायत सदस्यों की उपेक्षा हो रही है। 

सपा विधायक ओमप्रकाश बोले- कानून की धज्जियां उड़ा रही भाजपा

सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग अति पिछड़े और पिछड़े सबकी बात करते हैं, लेकिन अभी तक इन्होंने किसी के साथ इंसाफ नहीं किया है। भाजपा कानून की धज्जियां उड़ा रही है। इसके लिए विपक्ष न्यायालय में जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed