फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Former MP Kailashnath was rich in versatility

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे पूर्व सांसद कैलाशनाथ

Sun, 14 Nov 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Former MP Kailashnath was rich in versatility
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष के चंदन नगर स्थित आवास पर महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कैलाशनाथ सारंग की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वह एक राजनीतिक व्यक्ति होने के साथ-साथ पत्रकार और लेखक भी थे। वह बहुत ही मजबूत इच्छाशक्ति के व्यक्ति थे। समाज के पीड़ित व्यक्ति की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। कायस्थ समाज के उत्थान एवं विकास के लिए वह हमेशा चिंतित रहते थे। उनका जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है। हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के लिए काम करने की जरूरत है। यही हमारी उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा में पियूष श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, अरुण सहाय, अमरनाथ श्रीवास्तव, मोहनलाल, कमल प्रकाश, अमर सिंह राठौर, आशुतोष श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अवनीश वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed