फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Former BDC dies by drowning in river while fishing

मछली मारते समय नदी में डूबकर पूर्व बीडीसी की मौत

Tue, 28 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Former BDC dies by drowning in river while fishing
थाना क्षेत्र कबीरपुर गांव के पास उदंती नदी में मंगलवार की दोपहर दो बजे मछली मारते समय पैर फिसलने से पूर्व बीडीसी की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव पानी से बाहर निकाला। इधर परिजन शव लेकर घर चले गए। परिवार के सदस्यों के रोने-बिलखने से मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रानीपुर (रुकुनपुर दरगाह) निवासी पूर्व बीडीसी जवाहिर राजभर (42) दोपहर बारह बजे अन्य साथियों के साथ घर से मछली पकड़ने के लिए गए थे। पड़ोस के गांव कबीरपुर के पश्चिम तरफ आजमगढ़- गाजीपुर की सीमावर्ती क्षेत्र में बहने वाली उदंती नदी में पुल के पूरब मछली पकड़ रहे थे। अन्य साथी भी अलग-अलग स्थानों पर मछली पकड़ रहे थे। इसी बीच पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लए। उनको डूबता देख एक व्यक्ति शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर पूर्व बीडीसी के साथ मछली आए उनके अन्य मित्र भी उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। किसी तरह पानी से बाहर निकालकर उपचार के लिए उन्हें आजमगढ़ जनपद के परमानपुर स्थित अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलते ही परिजनों के रोने- बिलखने से मातम पसर गया। मृतक की पुत्री नीलम की शादी हो चुकी है। बड़ा पुत्र शम्भू कामकाज के सिलसिले में बाहर रहता है और दो पुत्र छोटू और मोटू घर पर ही रहते हैं। घटना के बाद दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण बिलख रहे परिजनों को सांतवना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed