फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   football tournament from today

फुटबाल टूर्नामेंट आज से

Fri, 19 Dec 2014 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 19 Dec 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
football tournament from today

फुटबाल प्रेमियों के इंतजार की घडि़यां आखिरकार खत्म हो गई हैं। शनिवार को नेहरू स्टेडियम में अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का महाकुंभ शुरू होगा। पांच दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर की दर्जन भर टीम और उनके दिग्गज फुटबालरों का जौहर इसके प्रशंसकों को देखने को मिलेगा।

विज्ञापन



शहर के नेहरू स्टेडियम में अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिन में 11 बजे प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह करेंगे। नाक आउट आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में दर्जन भर टीमों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के मैच नेहरू स्टेडियम के साथ ही उसिया और मिर्चा स्थित खेल मैदानों पर भी खेले जाएंगे। पहली बार होने वाली इस बड़ी प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1 लाख रुपये, उपविजेता टीम को 50 हजार तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 25 हजार रुपये नकद धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल निदेशालय की ओर से आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में फुटबाल फेडरेशन की तरफ से रेफरी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा प्रतियोगिता के दौरान आब्जवर तथा मैच कमिश्नर भी मौजूद रहेंगे। शुक्रवार की देर रात तक आरके स्टील मुम्बई, गोल्डेन एसी चक्रधरपुर, एकता क्लब भोपाल, मेचोन क्लब राची, जे एंड के बैंक, कम्बाइंड हास्टल यूपी की टीमें पहुंच गई। 25 दिसंबर को प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के पंचायत राज्यमंत्री कैलाश यादव होंगे।

आठ रेफरी कराएंगे मैच
अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के सभी मैच आठ रेफरी संपन्न कराएंगे। फेडरेशन की ओर से प्रतियोगिता के लिए नियुक्त किए गए रेफरियों में लखीमपुर के मनोज तिवारी, बस्ती के उपेंद्र शुक्ल, गोरखपुर के महताब अहमद, यही के घनश्याम, मऊ के मुनौव्वर, गाजीपुर के इफ्तेखार अहमद, मोहिउद्दीन खां के अलावा वाराणसी के मुरली मनोहर जायसवाल प्रमुख हैं। आब्जर्वर के रूप में कानपुर से अजीत सिंह तथा मैच कमिश्नर के रूप में मो. आरिफ मौजूद रहेंगे।


ये टीमें लें रही हैं भाग-
सीआरपीएफ जालंधर,एफसीआई दिल्ली, आरके स्टील मुंबई,गोल्डेन एसी चक्रधरपुरएकता क्लब भोपाल, मेचोन क्लब रांची, डीएफए नैनीताल,जम्मू एंड कश्मीर, बैंक सेवेन बाई इलेवन जीआर लखनऊ, कंबाइंड हास्टल उत्तर प्रदेश डीएफए वाराणसी, डीएफए गाजीपुर।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed