फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Foot bridges will be in four months

चार माह में बन जाएगा फुट ओवरब्रिज

Sat, 22 Aug 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 22 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Foot bridges will be in four months
औड़िहार जंक्शन पर  जल्द ही यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। चार माह के अंदर प्लेटफार्म  पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण हो जाएगा। बेहतर  सुविधाओं युक्त यात्री प्रतीक्षालय और टिकट बुकिंग काउन्टर की भी व्यवस्था होगी। ये बातें
विज्ञापन


बातें  शनिवार को पूर्वोतर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने अपने निरीक्षण  कार्यक्रम के दौरान कहीं। औड़हार-मंडुआडीह रेलवे लाईन दोहरी करण कार्य  के निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने औड़िहार जक्शन
विज्ञापन


का  निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं की जानकारी स्टेशन अधीक्षक  राजनारायण प्रसाद से ली। इस क्रम में उन्होंने पुरुष प्रतीक्षालय, महिला  प्रतीक्षालय एवं प्लेटफार्म नम्बर 2-3 के दो निर्माणाधीन लिंक शेडो,  निमार्णाधीन यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिक्षालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जक्शन पर बन  रहे प्लेटफार्म 2-3 के मध्य यात्री प्रतिक्षालय के बाबत मुख्य अभियंता  निर्माण एचके सिंह से बात की उन्होंने इस क्रम में मंडल रेल प्रबंधक एसके  कश्यप से कहा कि यात्री

विश्रामालय अक्टूबर माह में बेहतर साज-सज्जा के साथ  चालू हो जाए। मुख्य अभियंता ने बताया कि यात्री विश्रामालय बेहतर सुविधाओं  से युक्त होगा।

महाप्रबंधक ने ट्रैक एवं प्लेटफार्म की सफाई  व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए ट्रैक से जल निकासी की तुरंत व्यवस्था  करने को कहा। उनके साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर बीके गुप्ता, सीनियर डीएन  राहुल श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी अशोक


कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण एच  के सिंह, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एसी लाठे, मुख्य सिग्नल एवं दूर संचार  इंजिनियर एचके अग्रवाल, आरपीएफ के कमांडेंट राकेश कुमार शर्मा, रेसुब  प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्र एवं जीआपी प्रभारी निरीक्षक

रमेश चंद्र आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed