फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fogging is being done occasionally in the city, people are becoming aware only on paper

Ghazipur News: शहर में कभी कभार हो रही फाॅगिंग, कागजों पर ही जागरूक हो रहे लोग

Sun, 27 Jul 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fogging is being done occasionally in the city, people are becoming aware only on paper
गाजीपुर। बारिश का मौसम है। सड़क से लेकर घर तक जलभराव की समस्या बनी हुई है। ऐसे में जमा हो रहे पानी में डेंगू के लार्वा पैदा होने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में शहर में नगर पालिका द्वारा कभी कभार फाॅगिंग कराई जा रही है, नाला- नालियों में दवा छिड़काव व जागरूक करने का कार्य कागजों पर ही सिमट रहा है। हालांकि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दस तो सीएचसी पर चार बेड सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम के बीच डेंगू ने भी धीरे- धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी है। हालांकि कुछ दिन पूर्व एक ही मरीज मिला था, जो स्वस्थ होकर घर चला गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चार बेड सुरक्षित किया गया है। वहीं जांच एवं दवा की व्यवस्था उपलब्ध करा दी गई है। इधर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एलाइजा टेस्ट के साथ पॉजिटिव मरीजों को भर्ती करने और उनकी निगरानी के डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा प्लेटलेट्स और अन्य चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ कर ली गई है, जिससे मरीजों की संख्या बढ़ने पर उन्हें समय उपचार और चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। वहीं नगर पालिका परिषद द्वारा कभी कभार फागिंग करा दी जा रही हैं, जबकि दवा का छिड़काव नाला- नालियों में नहीं हो रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में दवा छिड़काव तो दूर फागिंग भी नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed