फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fog stopped the momentum, five trains canceled

कोहरा ने रोकी रफ्तार, पांच ट्रेनें निरस्त

Mon, 18 Jan 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 18 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fog stopped the momentum, five trains canceled
कोहरा ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। कोहरे और मौसम की खराबी के चलते पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के पटना मुगलसराय रेलखंड पर सोमवार को तीन ट्रेने रद्द कर दी गईं। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम खराब रहने की आशंका से मंगलवार को भी पांच ट्रेने निरस्त कर दी गईं हैं।
विज्ञापन


कोहरा के चलते दृश्यता 16 किलोमीटर रह गई है। इससे ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। सोमवार पटना मुगलसराय रेल खंड पर सभी ट्रेनें बिलंबित रहीं। वहीं तीन ट्रेनों को सोमवार को निरस्त कर दिया गया। सोमवार को निरस्त रहने
विज्ञापन


वाली ट्रेनों में 12792 पटना सिकंदराबाद, 13119  सियालदह दिल्ली अपर इंडिया एक्सप्रेस , 13050 अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। वहीं  13484 फरक्का एक्सप्रेस 5 घंटे, 12401 मगध् एक्सप्रेस 6 घंटे, 568 इएम्यू पैसेंजर 4  घंटे,
विज्ञापन
विज्ञापन


12488 सीमांचल एक्सप्रेस 4 घंटे विलंबित रही। इसके चलते यात्रियों को गलन भरी ठंड में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानियों ने मंगलवार को भी मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। इसको ध्यान में रखते हुए

मंगलवार को पांच ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। इन ट्रेनों में 12792 सिकंदराबाद  एक्सप्रेस, 13005 पंजाब मेल, 13483 फरक्का एक्सप्रेस, 12487 सीमांचल  एक्सप्रेस, 12488 सीमांचल एक्सप्रेस शामिल हैं। मंगलवार को इन ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस सम्बन्ध में दिलदारनगर स्टेशन के अधीक्षक एके मिश्रा ने  बताया की ख़राब मौसम के कारण ट्रेनें रद्द की गई हैं।

मौसम का रुख अचानक बदलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रात से सर्द हवाएं चलनी शुरू हुईं और सोमवार को पूरे दिन बदली छाई रही। इससे गलन में इजाफा हुआ है। राहगीरों, ग्रामीणों और स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम को बूंदाबांदी भी हुई।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते अचानक मौसम के तेवर बदल गए हैं। आसमान में बादल छाए हैं और तीन किलोमीटर की रफ्तार से उत्तर-पूर्व दिशा से हवा चल रही है। इससे पारा गिरा है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री आंका गया जबकि

अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में दो डिग्री की गिरावट आई है। इससे सर्दी का एहसास बढ़ा है। अधिकतम तापमान के सामान्य 27 डिग्री के मुकाबले छह डिग्री नीचे होने के कारण दिन भर

कंपकंपी छूटती रही। शाम को बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और गलन और बढ़ेगी।

इस साल कम ठंड पड़ने से फसलें बरबाद हो गई हैं। मकरसंक्रांति के बाद आमतौर पर पारा चढ़ने लगता है लेकिन इस बार मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। रविवार तक जिले में धूप भी खिली थी लेकिन रात में अचानक


बादल घिर आए। सर्द हवा चलने लगी। सुबह ग्यारह बजे के करीब सूरज निकला लेकिन फिर बदली छा गई और दिन भर भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए। शहर में कुछ स्थानों पर प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था की है जबकि अन्य तमाम जगहों पर व्यापारी अलाव जलवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed