{"_id":"b2f24399a6191128d0d38bb467452a45","slug":"fog-murderous-took-the-lives-of-business-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हुआ कोहरा, ली कारोबारी की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हुआ कोहरा, ली कारोबारी की जान
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 08 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरनो। थाना क्षेत्र के वीर सावरकर स्कूल के पास सोमवार की अलसुबह घने
विज्ञापन
कोहरे के चलते असंतुलित होकर कार एक पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में कार
में सवार शहर के हार्डवेयर कारोबारी की मौत हो गई,
जबकि उसकी पत्नी और दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
शहर कोतवाली के सैयदबाड़ा मुहल्ला निवासी मोहम्मद शाहिद (55) की मिश्रबाजार में हार्डवेयर की दूकान है।
वह अपनी पत्नी शमशाद बानो (50) तथा पुत्र दानिश (24), आरिफ (22) के साथ कानपुर गए थे। पुत्र आरिफ की शादी के लिए लड़की देखकर ये सभी कानपुर से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान घने कोहरे के बीच सोमवार की अलसुबह बिरनो थाना क्षेत्र स्थित वीर सावरकर स्कूल के पास उनकी कार सड़क किनारे पुलिया से टकरा र्गई, जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और कार से लोगों को बाहर निकाला। शाहिद के पुत्र ने घटना की सूचना मोबाइल से परिवार वालों को दी।
सूचना के कुछ देर बाद परिजन कुछ मुहल्लेवासियों के साथ मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायल हार्डवेयर कारोबारी शाहिद को मृत घोषित कर दिया,
जबकि घायलों का मरहम-पट्टी किया। शाहिद की मौत की जानकारी होते ही कई हार्डवेयर कारोबारी भी अस्पताल पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से मुहल्लेवासियों में शोक की चादर तन गई।