फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Flood water reached Rail cum Road Bridge, work stalled

रेल कम रोड ब्रिज तक पहुंचा बाढ़ का पानी, निर्माण कार्य दो दिनों से ठप

Sun, 08 Aug 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Flood water reached Rail cum Road Bridge, work stalled
गंगा के पानी में डूबा निर्माणाधीन रेल कम रोड ब्रिज का पिलर। - फोटो : GHAZIPUR
गंगा के बढ़ते जलस्तर से परेशानियां बढ़ गई हैं। गंगा पर बन रहे रेल कम रोड ब्रिज तक बाढ़ का पानी पहुंचने से निर्माण कार्य दो दिनों से ठप है। कार्यदायी संस्था ने अपने कर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अगर यही स्थिति रही तो परियोजना का निर्माण कार्य जलस्तर के सामान्य होने तक बंद रहेगा। इस रेल कम रोड ब्रिज का डैब स्लैब तथा इरेक्शन आदि का काम पूरी तरह से ठप है। इस परियोजना का सात स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है। नदी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य को छोड़कर अन्य जगहों पर काम सुचारु तरीके से चल रहा है। इससे पहले भी वर्ष 2016 एवं 2019 में बाढ़ के कारण परियोजना करीब बीस दिन तक प्रभावित रही थी। कभी बाढ़ तो कभी कोरोना संक्रमण के चलते कार्य प्रभावित हो चुका है। इसकी वजह से परियोजना का निर्माण की अवधि डेढ़ वर्ष बढ़ा दी गई है। इस संबंध में एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर अमनदीप गोयल ने बताया कि बाढ़ के चलते पिछले दो दिनों से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। जलस्तर सामान्य होने के बाद कार्य फिर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed