फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   flood

टौंस नदी के पानी से कई गांव घिरे

Mon, 15 Jul 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
flood
गाजीपुर। लगातार बारिश की वजह से गंगा सहित जिले की अन्य नदियों का पानी गांवों की दहलीज तक पहुंचने लगा है। सिधागर घाट में टौंस नदी के बढ़ाव के चलते करीब आधा दर्जन गांव पानी से घिर गए हैं। पाली गांव के पास दलित बस्ती में आंशिक रुप से पानी प्रवेश कर गया है। इसके चलते ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। इधर, तेजी से बढ़ रही गंगा के रफ्तार में रविवार की दोपहर के बाद थोड़ी कमी आ गई। सुबह तीन सेमी प्रति घंटा की तेजी से बढ़ रही गंगा दोपहर बाद दो सेमी प्रति घंटा पर पहुंच गई। अगर आगे बरसात नहीं हुई तो सोमवार तक पानी ठहर सकता है। इधर, अन्य नदियों के बढ़ाव के चलते पानी से कई बीघा खेत पानी में डूबे हुए हैं। प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

सिधागरघाट संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र में टौंस नदी के किनारे सिधागरघाट, पाली, रेता, सुरवत, रामगढ़, अवराकोल सहित आधा दर्जन गांव बसे हुए हैं। बारिश का पानी तो इन गांवों में पसरा हुआ है ही रविवार को नदी का पानी भी बाहर फैलने लगा। इससे गांव घिर गए हैं। इधर, पाली की दलित बस्ती में आंशिक रूप से पानी प्रवेश कर गया है। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। नदी के तटवर्ती इन गांवों के लोगों को हर वर्ष इस तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ता है। वर्ष 2005 में आई बाढ़ की वजह से इन गांवों में काफी क्षति हुई थी। अधिकतर लोग अभी भी ठीक से सुधर नहीं पाए हैं। इधर, तीन दिन से तेजी से बढ़ रही गंगा के रफ्तार में थोड़ी कमी आई है। रविवार की सुबह करीब तीन सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही गंगा का जलस्तर आठ बजे 55.260 मीटर था। दोपहर 12 बजे 55.380 मीटर पर पहुंचने तक गंगा में बढ़ाव का यही क्रम था। इसके बाद, रफ्तार धीमी हो गई। दोपहर बाद तीन बजे 55.450 मीटर तथा चार बजे 55.470 मीटर रिकार्ड किया गया। केंद्रीय जल आयोग के हसनैन ने बताया कि रफ्तार में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed