{"_id":"5759b77b4f1c1b6e409c5ef2","slug":"five-hour-jam-on-the-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल हमीद सेतु पर पांच घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल हमीद सेतु पर पांच घंटे जाम
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
अब्दुल हमीद सेतु पर पांच घंटे जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग -97/24 पर गंगा नदी पर स्थित वीर अब्दुल हमीद सेतु के बीचों बीच ब्रेड लदा मैजिक पलट गयी। इसके चलते दोनों तरफ कई किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी में घंटों तड़पते रहे। शहर से एक मैजिक ब्रेड लेकर गहमर की तरफ जा रही थी। वह जैसे ही हमीद सेतु के बीच पहुंची। अचानक असंतुलित होकर पलट गई। उसके पलटते ही दोनों तरफ की गाड़ियां रुक गई। जब तक लोग मैजिक को उठाते वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जाम लगने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। लोग अपने रोजमर्रा के आवश्यक कार्यों ,सरकारी कर्मचारी, स्कूल आने जाने वाले छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन लोगों को बिहार अथवा जमानियां सैयदराजा जाना था, वह लोगों को मोहम्दाबाद होते हुए रामपुर रेवतीपुर के रास्ते जाना पड़ा। जाम करीब पांच घंटे तक रहा। लोगों को आठ किमी की दूरी 30 किमी में तक तय करना पड़ा। जाम की जानकारी होते ही शहर कोतवाली और सुहवल थाना की पुलिस पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद जाम को समाप्त कराया गया।