फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   first time in 141 years train ran by electric engine two engines in Dildarnagar-Tadighat passenger train Ghazipur 

गाजीपुर: 141 साल में पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ी ट्रेन, दिलदारनगर-ताडीघाट पैसेंजर ट्रेन में लगे दो इंजन 

Mon, 01 Feb 2021 03:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 01 Feb 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
first time in 141 years train ran by electric engine two engines in Dildarnagar-Tadighat passenger train Ghazipur 
दिलदारनगर-ताडीघाट पैसेंजर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

दो इलेक्ट्रिक इंजन युक्त आठ बोगियों वाली दिलदारनगर-ताडीघाट पैसेंजर ट्रेन सुबह गाजीपुर जिले के ताडीघाट स्टेशन स्टेशन पर पहुंच गई। ट्रेन के पहुंचते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर चली थी।

विज्ञापन


दो इलेक्ट्रिक इंजन के साथ आठ बोगियों वाली दिलदारनगर ताडीघाट पैसेंजर ट्रेन संख्या-03643 डीटी को लेकर लोको पायलट के. शर्मा अपने साथियों के साथ स्टेशन पहुंचे थे। यह ट्रेन गाजीपुर के दिलदारनगर, सरहुलां, नगसर होते हुए ताडीघाट स्टेशन पर पहुंची। लेकिन यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 9 बजकर 5 मिनट से दस मिनट लेट 9 बजकर 15 मिनट पर पहुंची थी।
विज्ञापन


दस माह बाद ट्रेन के पहुंचने पर लोगों ने गगनभेदी जयघोष के नारे भी लगाए। इसके पहले लोगों ने जगह-जगह ट्रेन को रोकर चालक सहित अन्य कर्मियों का भव्य स्वागत किया। वहीं रेलवे को भारी जन दबाव के कारण सोनवल व बेमुआ स्थित हाल्ट पर ट्रेन के ठहराव न होने के निर्णय को रद्द करना पड़ा, जिसके कारण यात्रियों ने सुकून महसूस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन उत्साहित सैकडों यात्रियों ने महीनों बाद ट्रेन का सफर कर राहत महसूस की। ट्रेन ताडीघाट से दिलदारनगर के लिए फिर से 9 बजकर 45 मिनट सुरक्षित रवाना हुई। स्पेशल पैसेंजर ट्रेन पहले की तरह तीन बार अप-डाउन करेगी।

कोरोना संक्रमण के चलते ट्रेन का संचालन पिछले वर्ष 23 मार्च से बंद था। इस दौरान विभाग को लाखों का नुकसान भी उठाना पड़ा। अब एक तरफ जहां ट्रेन संचालन शुरू होने से यात्रियों को सहुलियतें होंगी, वहीं रेलवे के आय में भी बढोत्तरी निश्चय है। लोगों ने ट्रेन संचालन शुरू कराने के लिए दानापुर मंडल के रेक प्रबंधक सहित अन्य लोगों का आभार व्यक्त किया।

गाजीपुर जिले में 141 वर्षों में पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन से पैसेन्जर ट्रेन/रेलगाड़ी का संचालन किया गया। सन 1880 के बाद विद्युत इंजन से परिचालन शुरू होने से यात्रियों में खुशी का माहौल है। ब्रांच लाइन का विद्युतीकरण कार्य पूरा हो जाने के बाद बीते वर्ष 14 अगस्त 2020 को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वी परिमंडल ने बिजली इंजन से ट्रेन के परिचालन को हरी झंडी दी थी। दिलदारनगर-ताड़ीघाट ब्रांच लाइन पर 1880 के बाद पहली बार विद्युत इंजन से ताड़ीघाट ट्रेन का सोमवार से परिचालन शुरू होने से यात्रियों में हर्ष रहा।

ब्रिटिश राज में इस ब्रांच लाइन का 1880 में निर्माण हुआ था, जो जहाजों के माध्यम से माल परिवहन के उद्देश्य से किया गया था। जिसके बाद भाप इंजन से ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ। वर्ष 1990 में इस ब्रांच लाइन को छोटी लाइन से बड़ी लाइन में परिवर्तित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed