{"_id":"625afe8ab9609a433b5442c9","slug":"first-nine-teenagers-got-the-second-dose-on-6271-ghazipur-news-vns6486736105","type":"story","status":"publish","title_hn":"6271 को प्रथम, नौ किशोरों को लगी दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6271 को प्रथम, नौ किशोरों को लगी दूसरी डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 12 से 14 वर्ष के किशोरों को कोरोना महामारी से सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य महकमा जुटा हुआ है। टीकाकरण अभियान में गति प्रदान करने के लिए विद्यालयों में पहुंचकर टीम टीकाकरण कर रही है, जिससे शासन की ओर से मिले 153354 के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जा सके। शनिवार को जहां 6271 को प्रथम डोज लगा, वहीं नौ किशोरों ने दूसरी डोज लगी।
जनपद के 12 से 14 वर्ष के एक लाख 53 हजार 354 किशोरों को चिन्हित किया गया है। इन्हें सुरक्षित करने के लिए बीते 16 मार्च से टीकाकरण शुरू किया गया था, लेकिन अभियान को रफ्तार नहीं मिल पा रही थी। परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद विद्यालय- विद्यालय भेजकर टीम द्वारा अब टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने में स्वास्थ्य महकमा जुटा हुआ है। अब तक इस उम्र के 60 हजार 650 किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 15 वर्ष से 17 वर्ष तक के 284967 को प्रथम और 256650 को दूसरा डोज लग चुका है। जबकि 18 वर्ष से 60 वर्ष तक के 2846209 को पहला और 2479308 को दूसरा डोज लग चुका है। जबकि 33416 ने एहतियाती खुराक लेकर अपने आप को सुरक्षित कर लिया है। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया कि विद्यालय टीम पहुंचकर 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण कर रही है। अभियान को और तेज करके लक्ष्य पूर्ण किया जाएगा।