{"_id":"671cf1342212d7cd8002684d","slug":"fire-rages-in-deval-village-a-dozen-animals-burnt-chaos-at-the-spot-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur: देवल गांव में आग का तांडव, एक दर्जन पशु झुलसे, मौके पर अफरा-तफरी, कारण अज्ञात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur: देवल गांव में आग का तांडव, एक दर्जन पशु झुलसे, मौके पर अफरा-तफरी, कारण अज्ञात
Sat, 26 Oct 2024 07:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 26 Oct 2024 07:10 PM IST
सार
गाजीपुर के देवल गांव में आग का तांडव देखने को मिला। अज्ञात कारणों से लगी आग में दर्जन भर पशु झुलस गए। मौके पर अफरा तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से दहशत है।
विज्ञापन
देवल गांव में आग का तांडव
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सेवराई गहमर कोतवाली क्षेत्र के देवल गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। घटना में तीन गाय और आठ बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। साथ लाखों रुपये मूल्य का घर- गृहस्थी का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना पीड़ित परिवार ने एसडीएम को देते हुए मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
देवल गांव निवासी रामप्रसाद सिंह एवं शिव प्रसाद एक झोपड़ी डालकर उसमें पशुपालन व बकरी पालन का कार्य करते हैं, जिससे उनके परिवार का जीवकोपार्जन चलता है। रात में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अभी पीड़ित परिवार कुछ समझ- पाते आग की लपट आसमान को छूने लगी। परिवार के लोगों ने खतरे के अंदेशा को भापते हुए किसी तरह भाग कर जान बचाई। वहीं शोर सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
आग में झुलसकर आठ बकरी और तीन गाय की झुलसकर मौत गई। जबकि कई पशु गंभीर रूप से झुलस गए। पीड़ित ने बताया कि पशु चारा, मुर्गी दाना, पानी देने वाला बर्तन सहित एक लाख से अधिक का सामान जल कर नष्ट हो गया। पीड़ित ने एसडीएम एवं संबंधित क्षेत्र के लेखपाल को घटना की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित गाय और बकरी पालन कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन चलाता था। आग लगी की घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीएम सेवराई संजय यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। क्षेत्रीय लेखपाल को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।