{"_id":"624c868058db9259bc230a9f","slug":"fire-in-wheat-field-70-bighas-of-crop-ashes-ghazipur-news-vns646800289","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के खेत में लगी आग, 70 बीघा फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं के खेत में लगी आग, 70 बीघा फसल राख
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के पास चंदकुर और ऊंचाडीह के बीच मंगलवार को सिवान में अज्ञात कारणों से लगी आग में 70 बीघा में पककर तैयार गेहूं की फसल जकलर नष्ट हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
ऊंचाडीह और चंदकुर गांव के सिवान में अचानक दो बजे के आस-पास आग लग जाने से गेहूं के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीमुद्दीनपुर के किसानों पंकज राय, संतोष राय, रमेश राय, बबलू राय, चंद्रावती देवी, मदारी राय, विजय कुशवाहा, छांगुर राय, अश्विनी राय, दिनेश राय, रणजीत राय, इन्द्रजीत राय, मुन्नीलाल राम, संजय कुमार, हरीनाथ राय, अशोक राय, जयप्रकाश राय, बबन राय, राम परिखा यादव, रामनरायन ,राजनरायन, शिव नरायन, जयनाथ यादव सहित अन्य लोगों का भी करीब 70 बीघा की फसल जलकर नष्ट हो गई। जमानिया संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रामपुर पट्टी सरनाम खां( खावपुर) में मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारण से गुड्डू यादव की झोपड़ी में आग लग गई। अगलगी में दो झोपड़ी 50 बोझ सरकंडा, दो चौकी सहित एक पड़िया गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में अचानक धुआं उठना शुरू हुआ। जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पर लेखपाल मृत्युंजय मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर नुकसान का आंकलन किया। भीमापार संवाददाता के अनुसार सादात थाना क्षेत्र के ग्राम सरदरपुर में मंगलवार की दोपहर में खेत में लगी आग के चलते बेचनी देवी के खेत में पककर तैयार लगभग दो बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।