{"_id":"5e4ed2468ebc3ef27175246f","slug":"fir-against-three-for-copying-from-outside-the-window-ghazipur-news-vns511906160","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की के बाहर से नकल कराने पर तीन के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिड़की के बाहर से नकल कराने पर तीन के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के दौरान बृहस्पतिवार को पहली पाली में सैदपुर तहसील क्षेत्र के एक केंद्र पर खिड़की के बाहर से नकल कराने के आरोप में केंद्र व्यवस्थापक एवं दोनों कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जबकि दो केंद्रों पर एक-एक मुन्नाभाई पकड़े गए हैं। जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने पर एक केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने पहली पाली में मरदह ब्लाक क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शहर से सटे एवं मर्दानपुर स्थित एक केंद्र पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो छात्रों को केंद्र व्यवस्थापकों ने पकड़ लिया। दूसरी पाली में डीआईओएस ने सैदपुर तहसील के कुछ केंद्रों का निरीक्षण किया। खानपुर संवाददाता के अनुसार, उपजिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने पहली पाली में मूलचंद इंटर कालेज स्थित केंद्र का निरीक्षण किया। खिड़की के बाहर से नकल कराने की शिकायत करने पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक एवं दोनों कक्ष निरीक्षकों सुनीता और राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया। सैदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि डीआईओएस की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दूसरी पाली में जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने एसडीएम के साथ केदारनाथ इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। एक कक्ष में सही सिटिंग प्लान नहीं होने की वजह से जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया।