{"_id":"72d9dcce1f742116ef1e0e94d037ea22","slug":"fines-levied-on-the-mess-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी फैलाने पर वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी फैलाने पर वसूला जुर्माना
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 05 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे द्वारा मनाए जा रहे यात्री-उपभोक्ता पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफार्म पर गंदगी फैला रहे छह लोगों को पकड़कर उनसे जुर्माना वसूल किया गया। टीम की इस कार्रवाई से गंदगी फैलाने वालों में खलबली मच गई। टीम ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की भी पड़ताल की।
बता दें कि रेलवे की ओर से 26 मई से यात्री-उपभोक्ता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। नौ जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत अब तक विभिन्न विभागों के कई उच्चाधिकारी यहां यात्री सुविधाओं की जांच कर चुके हैं। इसके अलावा कई चिकित्सकों की तरफ से स्वास्थ्य परीक्षण कर लोगों को उचित परामर्श दिया गया।
इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक डा. डी नारायण के नेतृत्व में सीनियर सेक्शन इंजीनियर परवेज अख्तर सिद्दीकी, एसएसई (पावर) विक्रम राव तथा आरपीएफ के इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार सहगल ने स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर-1 पर चिप्स, आम और पकौड़ी खाकर दोने और कागज फेंकने वाले तीन लोगों को पकड़कर उन पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने बिस्कुट खाकर डस्टबिन की जगह प्लेटफार्म पर पैकेट फेंकने पर एक युवक से जुर्माना वसूला। दो अन्य व्यक्तियों पर इधर-उधर थूकने पर कार्रवाई की गई। टीम के सदस्यों ने खानपान के स्टालों को भी देखा। पकौड़ी आदि ढंका न रहने पर संबंधित वेंडर को फटकार लगाई। चेताया कि भविष्य में शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी।
निरीक्षण के समय खानपान कर रहे कई यात्रियों को गंदगी न करने की हिदायत दी गई। रेल अधिकारियों की इस कार्रवाई से इधर-उधर गंदगी फैलाने वाले सकते में रहे। टीम के साथ स्वास्थ्य निरीक्षक ऊषा भी थीं।