{"_id":"5efcc81b8ebc3e42e303ece0","slug":"find-22-corona-patient-ghazipur-news-vns5333834151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 22 और मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 22 और मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन
कासिमाबाद तहसील के दरियापुर गांव में बांस से घेरा गया कोरोना संक्रमित का घर।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जनपद में बुधवार को 22 और कोरोना संक्रमितों के मिलने से चारो तरफ हड़कंप मचा हुआ है। कासिमाबाद तहसील निवासी एक कोरोना संक्रमित की सायंकाल वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में मरने वालों की संख्या अब चार तक पहुंच चुकी है। जबकि मुुहम्मदाबाद तहसील में अकेले कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 है। इसके साथ ही देवकली, बिरनो, औड़िहार और भांवरकोल में एक तथा दो संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी मरीजों को उपचार के लिए सहेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर शम्मे गौसिया में भर्ती कराया है। अब जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 355, एक्टिव मरीजों की संख्या 62, स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 289 तथा मरने वालों की संख्या चार तक पहुंच चुकी है।
जिले में कोरोना महामारी तेजी से पैर पसार रही है। रूक-रूक कर एकाएक मरीजों की संख्या में तेजी से हो रहे इजाफा से जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग दहशत में है। इससे निजात पाने के लिए नित्य नये उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन वह कारगर साबित नहीं हो रहे हैं। बुधवार को आई रिपोर्ट में कासिमाबाद निवासी एक कोरोना संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए मुहम्मदाबाद के स्थानीय नगर में तीन, यूसुफपुर के वार्ड नंबर एक में छह, भट्टी मुहल्ला में एक तथा सैदपुर तहसील के औड़िहार में एक मरीज मिले हैं। देवकली में एक, मुहम्मदाबाद के नवापुरा में एक प्रवासी, यूसुफपुर जमालपुर में एक, हाटा में एक, मुहम्मदाबाद के स्थानीय नगर में दो, मुहम्मदाबाद वार्ड नंबर एक में एक भांवरकोल गौड़ीखास गांव में एक, खड़िहां गांव में एक व बिरनों के बंतरा गांव में दो प्रवासी कोरोना संक्रमित मिले।
एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सभी को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराने के साथ एक से अधिक कोरोना संक्रमित मिले इलाकों को हॉटस्पाट एरिया घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम इन इलाकों में संदिग्धों को चिन्हित करने की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे कोरोना संक्रमण फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके।