फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fighting in street dispute, four injured

गली के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार घायल

Thu, 06 Jan 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fighting in street dispute, four injured
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के तालखुदिया गांव में बृहस्पतिवार को गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। इसमें चार लोग घायल हुए।
विज्ञापन

गली का विवाद दो माह पूर्व से देवमुनी राम और छठ्ठू राम के बीच चल रहा था। इसको लेकर कई बार ग्रामीणों ने विवाद निपटारे का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच विवाद घटने के बजाए बढ़ता ही गया। छठ्ठू राम ने दूसरे पक्ष को विवादित गली से आने जाने से मना करने लगा, लेकिन दूसरे पक्ष के घरवाले मानने को तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज के बाद ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए, गंभीर रूप से घायल देवमुनी राम और मुन्ना राम को स्वास्थ्य केंद्र गौड़ऊर में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। वैसे पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed