फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fight in land dispute, case filed

भूमि विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज

Sun, 14 Nov 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Fight in land dispute, case filed
कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर खेदू में भूमि विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए। देर रात पुलिस ने एक पक्ष ने 36 और दूसरा पक्ष ने 12 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मारपीट के बाद गांव में अभी भी तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

मुबारकपुर खेदू निवासी हसन अली के तहरीर के अनुसार उनके चक में गांव के दलित समुदाय के दर्जनों लोग गोलबंद होकर लाठी डंडा लेकर आ गए और जबरदस्ती कब्जा करने की नियत से झोपड़ी डालने लगे। मना करने पर मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी तरह दलितों की तरफ से हसन अली सहित इनके परिवार के 12 लोगों के खिलाफ मारपीट छेड़खानी एवं दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों तरफ से लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पन्ने लाल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed