फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   fight in Dussehra fair father came to save was beaten to death in ghazipur

गाजीपुर: दशहरा के मेले में हुआ विवाद, बचाने आए पिता की पीट-पीटकर हत्या

Sat, 16 Oct 2021 10:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 16 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
fight in Dussehra fair father came to save was beaten to death in ghazipur
सांकेतिक तस्वीर

गाजीपुर जिले के जमानिया क्षेत्र के चक मेदनी नंबर-दो गांव में शनिवार को पुत्र को बचा रहे पिता की हमलावरों ने पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ छानबीन में जुट गई है।  

विज्ञापन


दशहरा के मेले में 15 अक्तूबर को किसी बात को लेकर सुनील यादव(23) एवं गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था। वहां ग्रामीणों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करा दिया। दूसरे दिन दोपहर में करीब डेढ़ बजे 15 लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और घर के बाहर चारपाई पर सो रहे सुनील यादव की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन


शोर मचाने पर घर पर मौजूद पिता केदार यादव(57) पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आवाज सुनकर जब-तक आसपास के लोग पहुंचते, हमलावर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे कि रास्ते में ही पिता की मौत हो गई। पुत्र की हालत गंभीर होने से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed