फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fight and firing in the air between two groups after they refused to fish

Ghazipur News: मछली मारने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट, हवाई फायरिंग

Wed, 29 Oct 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fight and firing in the air between two groups after they refused to fish
सुहवल/रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव में बुधवार को ताल से मछली मारने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडा व हवाई फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई। इसमें एक पक्ष से शशि कुमार राय (63) दूसरे पक्ष से प्रवीन पटेल (22) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से रेवतीपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव है। पुलिस ने मौके से एक प्रतिबंधित लोडेड पिस्टल बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि प्रवीन पटेल अपने लोगों के साथ पहले से पानी से भरे ताल में मछली मार रहा था। इसी बीच दूसरे पक्ष के शशि कुमार राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले से मछली मार रहे लोगों को ऐसा करने से मना किया। इसपर दोनों में नोकझोंक शुरू हो गई।इसके बाद मारपीट होने लगी। मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसओ ने बताया कि मौके से एक 32 बोर की मैगजीन युक्त लोडेड प्रतिबंधित पिस्टल भी मिला, उसे जब्त कर लिया गया है। पूरे मामले की छानबीन जारी है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed